फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Retired Punjab police officer was running prostitution racket in Bathinda

Punjab: रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने शुरू किया ऐसा धंधा...जहां आते थे सिर्फ पुरुष, होटल नाइट पाम में क्या चल रहा था

Wed, 06 Aug 2025 05:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 06 Aug 2025 05:32 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने ऐसा कारोबार शुरू कर दिया कि खूब आमदन होने लगी। हालांकि पूर्व कर्मी की अब मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Retired Punjab police officer was running prostitution racket in Bathinda
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के रिटायर्ड कर्मी ने अपना कारोबार शुरू किया। पूर्व कर्मी ने ऐसा धंधा शुरू कर दिया कि वहां सिर्फ युवक व पुरुष ही आते थे। दरअसल पूर्व कर्मी ने अपना होटल बनाकर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। घटना पंजाब के बठिंडा की है। होटल का मैनेजर और होटल मालिक दोनों ही इस धंधे को चला रहे थे। 

विज्ञापन

 
शहर के थाना कोतवाली एरिया में पूर्व पुलिस कर्मी द्वारा होटल बनाकर किए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। इस खुलासे के तहत पुलिस ने पंजाब पुलिस के रिटायर्ड कर्मी गुरतेज सिंह (होटल मालिक) समेत सुखविंदर सिंह और लखबीर सिंह (होटल मैनेजर) के खिलाफ केस दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


डीएसपी सिटी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली एरिया में स्थित कुछ होटलों में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। बस स्टैंड के पीछे बने होटल नाइट पाम को पूर्व पुलिस कर्मी गुरतेज सिंह अपने साथियों सुखविंदर सिंह, लखबीर सिंह के साथ मिलकर देह व्यापार कर धंधा चला रहा है। यहां रात के अंधेरे में यह कारोबार किया जा रहा था। होटल में महिलाओं और युवतियों को रखा जाता है और ग्राहक के तौर पर युवक और पुरुषों को बुलाया जाता था। आरोपी इनसे मोटी रकम वसूलते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सिटी संदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होटल नाइट पाम में छापामरी करके पूर्व पुलिस कर्मी समेत उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया है।


डीएसपी सिटी ने बताया कि इसी तरह पुलिस ने गोनियाना रोड पर बने होटल पेरिस हिल्टन में छापामरी करके मैनेजर संदीप सिंह, पंकज (होटल मालिक), हैप्पी (होटल मालिक का पार्टनर) के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed