फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car collides with tractor trolley loaded with bricks on Ferozepur Road in Moga, driver dies

मोगा में हादसा: फिरोजपुर रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, चालक की मौके पर मौत

Thu, 03 Jul 2025 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 12:00 PM IST
सार

समाजसेवा सोसाइटी के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। उनकी टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी डेड बॉडी को बाहर निकाला। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
Car collides with tractor trolley loaded with bricks on Ferozepur Road in Moga, driver dies
मोगा में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव दुनेके के पास फिरोजपुर लुधियाना रोड पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से तेज रफ्तार कार पीछे से आकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सीधी ट्रॉली के नीचे जा घुसी और इंजन से लेकर पिछला हिस्सा तक पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन


इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मिठू सिंह (34), गांव ददाहूर, जिला मोगा निवासी के रूप में हुई है। मृतक विवाहित था।
विज्ञापन



 

घटना की सूचना मिलते ही मोगा समाजसेवा सोसाइटी की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। समाजसेवा सोसाइटी के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। उनकी टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी डेड बॉडी को बाहर निकाला। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कार के ड्राइवर की डेडबॉडी को समाजसेवा सोसायटी के मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed