{"_id":"68d3a752ded8bd83ec0a5436","slug":"by-election-announced-for-one-rajya-sabha-seat-from-punjab-voting-counting-held-on-october-24th-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, 24 अक्तूबर को होगा मतदान और मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, 24 अक्तूबर को होगा मतदान और मतगणना
Wed, 24 Sep 2025 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:40 PM IST
सार
पंजाब में राज्यसभा की सीट सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में उतारा था। चुनाव में जीत के बाद अरोड़ा ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। यह सीट जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर मतदान और मतगणना 24 अक्बतूर को होगी।
उपचुनाव का नोटिफिकेशन छह अक्तूबर को होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है। नाम वापसी 16 अक्तूबर तक हो सकेगी। 24 अक्तूबर को सुबह नाै बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम को नतीजे का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लुधियाना में दर्दनाक हादसा: होजरी कारोबारी के घर में बने गोदाम में लगी आग, दादी-पोते की दम घुटने से मौत

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीते थे अरोड़ा
संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत हासिल की थी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लुधियाना में दर्दनाक हादसा: होजरी कारोबारी के घर में बने गोदाम में लगी आग, दादी-पोते की दम घुटने से मौत