फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BSF will keep a third eye on border villages Punjab CCTV cameras

Punjab: सीमावर्ती गांवों में तीसरी आंख से नजर रखेगी बीएसएफ, सीसीटीवी कैमरों से रूकेगी हेरोइन व असलहा तस्करी

Mon, 16 Jun 2025 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार/जोगिंदर सिंह, संवाद, फिरोजपुर/ममदोट
अनिल कुमार/जोगिंदर सिंह, संवाद, फिरोजपुर/ममदोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 01:05 PM IST
सार

हुसैनीवाला बार्डर से सटे एक-एक गांव में तकरीबन 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे गांव में प्रवेश रास्तों, चौराहों व सड़कों पर लगाए हैं। ताकि सीमावर्ती गांवों में प्रवेश होते बाहरी वाहनों व लोगों की गतिविधियां बीएसएफ देख सके।

विज्ञापन
BSF will keep a third eye on border villages Punjab CCTV cameras
खेत में लगे सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएसएफ सीमावर्ती गांवों में तीसरी आंख से पैनी नजर रखेगी। हुसैनीवाला बार्डर व ममदोट से सटे सीमावर्ती गांवों सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इससे सरहद पार से हेरोइन व असलहा तस्करी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इसी तरह पंजाब से सटी तकरीबन साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन





हुसैनीवाला बार्डर से सटे एक-एक गांव में तकरीबन 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे गांव में प्रवेश रास्तों, चौराहों व सड़कों पर लगाए हैं। ताकि सीमावर्ती गांवों में प्रवेश होते बाहरी वाहनों व लोगों की गतिविधियां बीएसएफ देख सके। क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से तस्कर ड्रोन के माध्यम हेरोइन व असलहा भारतीय तस्करों को भेज रहे हैं। 
विज्ञापन


ड्रोन से भेजी गई खेप उठाने वालों की कैमरों के माध्यम धरपकड़ आसान हो जाएगी। बीएसएफ का क्षेत्र एरिया अब पचास किलोमीटर के दायरे में है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस मिलकर तस्करों की धरपकड़ कर रही है। कई जगहों पर पंजाब सरकार ने भी सरहदी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीण गुरदेव सिंह बताते हैं कि उनके सरहदी गांव भाने वाला में लगभग 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि हुसैनीवाला बार्डर से लगभग पंद्रह गांव (बारह के करीब पंचायत है) सटे हैं, ये गांव सतलुज दरिया पार हैं। यहां पर अब पाकिस्तानी तस्कर दिन में भी ड्रोन भेज हेरोइन व असलहा की खेप भेज रहे हैं। इसी तरह ममदोट ब्लॉक के प्रवेश रास्तों के अलावा सरहद से सटे गांवों के प्रत्येक सड़क व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। 


ग्रामीण खंडा सिंह व जसविंदर सिंह ने बताया कि ममदोट क्षेत्र में सबसे ज्यादा पाकिस्तान की तरफ से हेरोइन व असलहा तस्करी होता है। यहां कुछेक ऐसे इलाके हैं, जहां भारत-पाकिस्तान के गांव आमने-सामने हैं। ऐसे एरिया में तस्करी की वारदातें बहुत होती है, यहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed