फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BSF soldiers have killed an intruder in Pathankot

पठानकोट में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: घुसपैठ की साजिश नाकाम, एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर; तलाशी अभियान जारी

Wed, 26 Feb 2025 10:00 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, पठानकोट
एएनआई, पठानकोट Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Feb 2025 10:00 AM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।

विज्ञापन
BSF soldiers have killed an intruder in Pathankot
बीएसएफ(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ के जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करते हुए लगातार आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया।

विज्ञापन


बीएसएफ के अनुसार, '26 फरवरी की सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट पर जवानों ने सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी। वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।'
विज्ञापन


बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजर्स के समक्ष इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed