फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Border Security Force jawan PK Sahu returned to country attari border

बीएसएफ जवान की वतन वापसी: पाकिस्तान की हिरासत में थे पुर्नम कुमार, 22वें दिन रखा सरजमीं पर पांव; देखें वीडियो

Wed, 14 May 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 May 2025 12:40 PM IST
सार

बीएसएफ जवान पुर्नम कुमार शाॅ 23 अप्रैल की शाम को पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर गलती से सरहद लांघ कर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। वहां से पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन
Border Security Force jawan PK Sahu returned to country attari border
बीएसएफ कांस्टेबल पीके शाॅ - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पीके शाॅ वतन लाैट आए हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के अगले ही दिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पीके शाॅ को पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में ले लिया था। अभी तक रिहा नहीं किया गया है। बीएसएफ कांस्टेबल पीके शाॅ 21 दिन पाकिस्तान के कब्जे में रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Adampur Airbase: जहां से पीएम मोदी ने दुनिया को दिखाया हिंद की सेना का शाैर्य, जानिए उस एयरबेस की कहानी
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी। 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को फिरोजपुर बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ जवान पीके शाॅ को हिरासत में लिया था। 20 दिन से पीके शाॅ को रिहा करवाने के लिए बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से कई बार पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग भी की गई, लेकिन उनको छोड़ा नहीं गया है। दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बाद 21वें दिन जवान को रिहा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल के हैं पीके

पीके शाॅ मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रिशरा का रहने वाला है। कुछ दिन पहले सैनिक की पत्नी रजनी शाॅ पति की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ आई थी। रजनी ने अपने पति की वापसी को लेकर बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात की थी। 

वर्दी और राइफल के साथ हिरासत में लिया गया था सैनिक

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय जवान वर्दी में था। उसके पास सर्विस राइफल थी। हुगली के रिशरा के हरिसभा इलाके के रहने वाले पीके कथित तौर पर सीमा के पास किसानों के एक समूह के साथ थे, जब वह एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए आगे बढ़े और अनजाने में पाकिस्तान क्षेत्र में चले गए, जहां उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed