फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bomb threat at Chandigarh school police reach scene

चंडीगढ़ के 15 स्कूलों को धमकी: इंटेल बिल्डिंग में हथियारबंदों के घुसने की कॉल से हड़कंप, जांच शुरू

Mon, 05 Oct 2026 11:17 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 11:17 AM IST
सार

स्कूलों के अलावा पंजाब-हरियाणा सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना है। सचिवालय जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर को लेकर सूचना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
Bomb threat at Chandigarh school police reach scene
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सोमवार को बम धमकियों की सूचनाओं से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शहर के 15 स्कूलों और पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। 
विज्ञापन


संबंधित स्कूलों में पुलिस टीमें पहुंचीं और परिसरों की जांच शुरू कर दी गई। बम निरोधक दस्ते को भी जांच में लगाया गया। अभी तक किसी भी स्कूल या सचिवालय परिसर से बम अथवा संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इसी बीच सेक्टर-39ए स्थित इंटेल बिल्डिंग में हथियारबंद लोगों के घुसने की फोन कॉल मिलने से भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने एहतियातन बिल्डिंग को खाली करवाया और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस कॉल की सूचना और उसके स्रोत की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी की सूचना मिलते ही स्कूलों में पहुंची पुलिस
पुलिस कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे संदेश के बाद अलग-अलग सेक्टरों में स्थित स्कूलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। पुलिस टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर कक्षाओं, गलियारों, खुले क्षेत्रों और अन्य स्थानों की जांच की। स्कूल परिसरों के अलावा आसपास के इलाकों को भी सर्च अभियान के दायरे में रखा गया।

बम निरोधक दस्ते ने भी स्कूलों में जांच की। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी रहीं कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।

इन 15 स्कूलों के नाम सामने आए
धमकी से जुड़े संदेश में चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित इन स्कूलों के नाम शामिल बताए गए हैं 
एयर फोर्स स्कूल, 3 बीआरडी — सेक्टर-31
सेंट स्टीफंस स्कूल — सेक्टर-45
अजित करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल — सेक्टर-45
अजित करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल — सेक्टर-41
सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल — सेक्टर-28
डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल — सेक्टर-15
डीएवी पब्लिक स्कूल — सेक्टर-39
डीएवी पब्लिक स्कूल — सेक्टर-8
स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल — सेक्टर-26
सेंट जेवियर स्कूल — सेक्टर-44
विवेक हाई स्कूल — सेक्टर-38
भवन विद्यालय — सेक्टर-27
भवन विद्यालय जूनियर विंग — सेक्टर-33
सेंट कबीर पब्लिक स्कूल — सेक्टर-26
दिल्ली पब्लिक स्कूल — सेक्टर-40

सचिवालय को लेकर भी धमकी की सूचना 
स्कूलों के अलावा पंजाब-हरियाणा सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना है। सचिवालय जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर को लेकर सूचना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। धमकी का स्रोत और संदेश की सत्यता जांची जा रही है।

धमकी भेजने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस
पुलिस अब धमकी भरे संदेश और कॉल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। संदेश से जुड़े तकनीकी विवरण खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि सभी स्थानों को धमकी एक ही स्रोत से मिली है या इसके पीछे अलग-अलग लोग हैं। फिलहाल पुलिस ने धमकी को वास्तविक या फर्जी बताकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिकता सभी संबंधित परिसरों की जांच पूरी करना और किसी भी संभावित खतरे को दूर करना है।

किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं
सुरक्षा जांच के दौरान अभी तक किसी स्कूल में बम या संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सभी संभावित स्थानों की जांच जारी रखी है। पुलिस ने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

फिलहाल चंडीगढ़ में स्कूलों, सचिवालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed