फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP preparations for the Punjab Assembly elections

भाजपा का पंजाब मिशन: नई टीम का समन्वय परख गए संतोष, हाईकमान को देंगे रिपोर्ट; गठबंधन पर भी जानी राय

Thu, 27 Aug 2026 07:00 AM IST
शाहिल शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

चुनाव से पहले भाजपा को पंजाब में 25,332 बूथों पर टीम तैयार करनी है। हर बूथ पर 11 सक्रिय सदस्य होंगे लेकिन अभी 11 हजार से अधिक बूथों पर टीमें ही नहीं हैं।

विज्ञापन
BJP preparations for the Punjab Assembly elections
पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जीत के बाद इस बार पंजाब भी भाजपा हाईकमान की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिस तरह बंगाल में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई, पार्टी वही लक्ष्य पंजाब में लेकर भी आगे बढ़ रही है। इसी रणनीति के तहत भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान कई बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं का मिजाज टटोला। 
विज्ञापन


वे अपनी रिपोर्ट अब पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व यह जानना चाहता है कि पंजाब भाजपा सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए कितनी तैयार है। संगठन कितना मजबूत है और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की क्या स्थिति है क्योंकि संगठन और मजबूत टीम के बूते ही पंजाब में कमल खिलाने का सपना पूरा हो सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में भाजपा हाईकमान ने पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन किया है। सुनील जाखड़ को पदमुक्त कर केवल सिंह ढिल्लों को प्रधान बनाया गया है। इसी तरह सतीश पूनिया को नया प्रभारी भी नियुक्त किया गया। ढिल्लों ने सूबे में अपनी नई टीम भी बना ली है। संगठन महासचिव ने अपने दौरे के दौरान इस बात को परखा कि नई टीम व भाजपा के पुराने कैडर में अभी कितना समन्वय है, क्योंकि नई टीम में जगह न मिलने की वजह से टकसाली भाजपाइयों की नाराजगी की शिकायतें हाईकमान तक पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईकमान को डर है कि खुद को नई टीम में खुद को अपेक्षित समझने वाले पुराने कैडर के भाजपाई चुनाव के दौरान असक्रिय न हो जाएं। टकसाली भाजपाइयों में असहजता इस बात की है कि ढिल्लों साल 2022 से पहले कांग्रेसी थे और वे वर्षों से भाजपा में होने के बाद भी खुद को हाशिये पर समझ रहे हैं। लिहाजा संतोष की ओर से ढिल्लों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भाजपा के पुराने कैडर को भी यथोचित सम्मान देते हुए उन्हें साथ लेकर चलें। साथ नए और पुराने कैडर में समन्वय की स्थिति मजबूत हो।

बिना टीम कैसे लड़ेंगे चुनाव
पंजाब दौरे के दौरान राष्ट्रीय संगठन महासचिव संतोष ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पर कार्यकर्ताओं के रुख को भी परखा। कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने अकालियों के साथ गठबंधन से साफ इन्कार कर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही। इस पर बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि यह तभी संभव हो पाएगा जब बूथ स्तर पर टीमें तैयार होंगी। टीमों के बिना अकेले चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है।

यह होगी भाजपा की रणनीति
चुनाव से पहले भाजपा को पंजाब में 25,332 बूथों पर टीम तैयार करनी है। हर बूथ पर 11 सक्रिय सदस्य होंगे लेकिन अभी 11 हजार से अधिक बूथों पर टीमें ही नहीं हैं। संतोष ने इस पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन सचिव को जल्द इस काम को पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भाजपा 6,425 सब सर्किल और 622 सर्किल का गठन करेगी। प्रत्येक 117 विधानसभा क्षेत्रों में 5 सर्किल बनाए जाएंगे, जिसमें एक सर्किल के पास 40 बूथों का जिम्मा होगा। 30 सितंबर से पहले इस ढांचे को स्थापित करना है और 31 अक्टूबर तक 25,332 बूथ कमेटियों को सक्रिय करने का लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा व 250 सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed