फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP national general secretary Tarun Chugh raised question on land pooling policy punjab govt

'लैंड पूलिंग नहीं लैंड लूट नीति': भाजपा महासचिव तरुण चुघ बोले- पंजाब सरकार कर रही डकैती, 10 लाख होंगे बेरोजगार

Wed, 09 Jul 2025 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल के आशीर्वाद वाली आप सरकार पंजाब के लोगों के साथ लैंड पूलिंग के नाम पर लैंड डकैती का काम कर रही है। 

विज्ञापन
BJP national general secretary Tarun Chugh raised question on land pooling policy punjab govt
भाजपा महासचिव तरुण चुघ - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ पंजाब दौरे पर हैं। मंगलवार को वह अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लेते हुए पंजाब में लैंड पूलिंग नीति पर सवाल उठाए।  

विज्ञापन


तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद वाली सरकार लैंड पूलिंग के नाम पर पंजाब के लोगों की जमीनों पर डकैती का काम कर रही है। पंजाब सरकार ने इस नीति के तहत राज्य में लगभग 50 हजार एकड़ जमीन काल्पनिक कॉलोनियां बनाने के लिए अधिकृत कर दी हैं। 
विज्ञापन

 

तरुण चुघ ने पूछा कि भगवंत मान बताए कि इस 50 हजार एकड़ जमीन पर बसने के लिए कौन लोग आने वाले हैं?। पंजाब में लगभग 10 लाख लोग बेरोजगार होंगे और करीब 2 लाख किसानों के हाथों से रोजगार चला जाएगा। यह भगवंत मान की लैंड लूट नीति है। चुघ ने कहा कि पंजाब सरकार की इस योजना के विरोध में भाजपा संघर्ष करेगी। भाजपा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

पंजाब लैंड पूलिंग नीति आप के लिए विनाशकारी सिद्ध होगी: सांपला
पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ आवाज उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला बुधवार को जालंधर पहुंचे। उन्होंने भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह नीति गरीब किसानों के हितों पर सीधा हमला है। यह आप के लिए विनाशकारी सिद्ध होगी।
सांपला ने नीति की आलोचना करते हुए कहा कि इसके लागू होने के बाद गरीब किसान न तो अपनी जमीन बेच पाएगा और न ही उस पर लोन ले सकेगा। ऐसे में उसकी आर्थिक आजादी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों को उनके हक देना होता है, न कि उनसे उनका हक छीनना। उन्होंने मांग की कि सरकार इस स्कीम पर दोबारा विचार करे और किसानों के हितों की रक्षा करे। पूर्व केंद्रीय सांपला ने कहा कि पंजाब भाजपा पहले ही पानी के मसले पर अपना रुख साफ कर चुकी है। अगर पंजाब के पास पानी ही नहीं है, तो वह किसी को कैसे दे सकता हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed