फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP leader police custody in Punjab Sunil Jakhar challenges CM Bhagwant Mann

पंजाब में भाजपा नेता नजरबंद: सुनील जाखड़ की सीएम मान को दी चुनौती, कहा- अबोहर में मैं खुद आऊंगा...

Thu, 21 Aug 2025 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 06:47 PM IST
सार

पंजाब में पुलिस ने वीरवार को कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया और दिनभर नजरबंद रखा। ऐसे में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी है। 

विज्ञापन
BJP leader police custody in Punjab Sunil Jakhar challenges CM Bhagwant Mann
सुनील जाखड़ और भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में वीरवार को अलग-अलग जिलों व हलकों से कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा की तरफ से वीरवार को केंद्र की योजनाओं को लेकर कैंप लगाए जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट समेत कई जिलों में भाजपा नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कार्यकर्ता भड़क गए और विरोध प्रदर्शन किए गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


वहीं अब पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चुनौती दी है। जाखड़ ने कहा कहा है कि भारतीय जनता पार्टी 22 अगस्त (शुक्रवार) को अबोहर के गांव रायपुर में उसी जगह पर गरीबों के हित के लिए दोबारा कैंप लगाएगी, जिस कैंप से आज पार्टी नेताओं को मान सरकार की पुलिस ने उठा लिया है। जाखड़ ने कहा कि वह खुद इस कैंप में जाएंगे। 
विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर नहीं बल्कि पंजाब के उन गरीब लोगों पर है, जिन्हें इन कैंपों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार खुद तो गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचने में रुकावट पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबोहर तहसील के बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव रायपुरा से पार्टी के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज और वंदना सांगवान को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वे यहां इसी तरह का कैंप लगा रहे थे। जाखड़ ने कहा कि कल वह खुद इसी गांव में कैंप लगाएंगे। सरकार इस तरह लोकतंत्र विरोधी काम करके भारतीय जनता पार्टी को रोक नहीं सकती है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के 60 हजार करोड़ तुरंत जारी करे केंद्र: वित्त मंत्री चीमा बोले- जीएसटी से हुआ एक लाख 11045 करोड़ का नुकसान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed