{"_id":"68c525d8d157d7a3400df158","slug":"bhagwant-mann-statement-on-india-pakistan-cricket-match-forgotten-pahalgam-and-pulwama-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक क्रिकेट मैच: भगवंत मान का बड़ा बयान, कहा-अब पहलगाम और पुलवामा को भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक क्रिकेट मैच: भगवंत मान का बड़ा बयान, कहा-अब पहलगाम और पुलवामा को भूल गए
Sat, 13 Sep 2025 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:35 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर समय-समय पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन खेल के समय सब चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर बार जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है, तब पहलगाम और पुलवामा की घटनाओं को भूल जाते हैं।
मान का कहना है कि इन संवेदनशील मुद्दों पर समय-समय पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन खेल के समय सब चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने इससे पहले गायक और अभिनेता दलजीत दोसांझ की फिल्म पर रोक लगाने की कोशिशों का जिक्र करते हुए कहा कि कला और कलाकारों को राजनीति से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर फिल्मों पर रोक लगाने की बात की जाती है, तो दूसरी ओर क्रिकेट मैच में बड़े नेताओं के परिवार के लोग अहम पदों पर बैठे हैं। मान ने खासतौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह की तरफ इशारा किया, जो आईसीसी के चेयरमैन हैं।