{"_id":"6a30cc79700e01c7650f5ca1","slug":"bathinda-car-collides-with-tractor-on-bathinda-mansa-road-mansa-women-police-station-sho-killed-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda Accident: बठिंडा-मानसा रोड पर ट्रैक्टर से टकराई कार, महिला थाना मानसा की एसएचओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda Accident: बठिंडा-मानसा रोड पर ट्रैक्टर से टकराई कार, महिला थाना मानसा की एसएचओ की मौत
Tue, 16 Jun 2026 09:43 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:43 AM IST
सार
इंस्पेक्टर बेअंत कौर वर्तमान में महिला पुलिस थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थीं। वह मूल रूप से गांव जंगीराना की रहने वाली थीं और उनका विवाह गांव मैसरखाना में हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
मृतका इंस्पेक्टर बेअंत कौर
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
बठिंडा-मानसा रोड पर गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के नजदीक मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महिला थाना मानसा की एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर बेअंत कौर अपनी कार से ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के पास उनकी कार की भूसे (तूड़ी) से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इंस्पेक्टर बेअंत कौर वर्तमान में महिला पुलिस थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थीं। वह मूल रूप से गांव जंगीराना की रहने वाली थीं और उनका विवाह गांव मैसरखाना में हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना मोड़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बेअंत कौर के निधन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।