{"_id":"67baa4fd308ab3dccb01e58e","slug":"batala-police-busts-major-extortion-racket-apprehends-two-accused-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला पुलिस को सफलता: जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़, एएसआई समेत दो आरोपी काबू, लाखों की नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला पुलिस को सफलता: जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़, एएसआई समेत दो आरोपी काबू, लाखों की नगदी बरामद
Sun, 23 Feb 2025 06:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 06:32 PM IST
सार
जांच के आधार पर, एएसआई सुरजीत सिंह और अंकुश मैनी को जबरन वसूली के धन के संग्रह और वितरण में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जस्सल का गिरोह धमकियों और भुगतान के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद पैसा और हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बटाला पुलिस ने व्यापारियों को धमका कर उनसे फिरौती लेने वाले गिरोह को ट्रेस करके दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार किए इन दो आरोपियों में से एक बटाला पुलिस का एएसआई शामिल है। दोनों आरोपियों से करीब 83 लाख रुपये कैश, एक पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस, एक फार्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो बरामद की है। यह सारा पैसा फिरौती से इकट्ठा किया गया था।
पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपी यूएसए अधारित गुरदेव जसल द्वारा चलाए जा रहे फिरौती गैंग से संबंधित है। एसएसपी बटाला सुहेल मीर कासिम ने बताया कि बटाला पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एएसआई सुरजीत सिंह जो शेखूपुरा पुलिस चौकी पर तैनात है, के घर काफी अवैद्य पैसा रखा गया है। रेड करने पर अवैध करंसी की बरामदी हो सकती है। इस संबंध में तुरंत थाना सदर बटाला में सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की गई। जब सुरजीत के घर की तलाशी गई तो उसके घर से 76,32000 रुपये बरामद हुए। एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी ने बताया कि एक पुलिस कर्मी के घर से इतना ज्यादा कैश मिलने के बाद बटाला पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पाया गया कि एएसआई सुरजीत सिंह को विदेश से एक युवक की कॉल आती थी जो उसको पैसे भेजता था। यह पैसा व्यापरियों से फिरौती इकट्ठी करके विदेश पहुंचता था। एएसआई सुरजीत सिंह ने यह माना है कि अब तक वह 2 करोड़ से अधिक राशि वसूल कर चुका है। इस राशि से उसने एक फार्च्यूनर, जिसकी कीमत 53 लाख है और एक प्लाट भी खरीदा है।
विज्ञापन
एसएसपी ने आगे बताया कि इस केस की पड़ताल के दौरान अंकुश मैनी निवासी कलानौर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे एक पिस्टल 32 बोर और दो जिंदा कारतूस और 5,91,500 रुपये और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है। अंकुश मैनी ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह अपने साथियों संग मिलकर विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के कहने पर फिरौती का धंधा करते हैं। 4 फरवरी को उसने कलानौर पेट्रोल पंप पर फायरिंग करवाई थी और एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। जिसमें उसको 50 लाख रुपये मिले थे और उसने यह पैसा एएसआई सुरजीत सिंह को पहुंचा दिया था।
एसएसपी ने आगे बताया कि इस केस से संबंधित अन्य आरोपियों को भी ट्रेस करके जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई सुरजीत सिंह को पंजाब पुलिस से डिसमिस कर दिया गया है।