Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Article 240 in Chandigarh Centre clarifies says no such proposal

चंडीगढ़ में अनुच्छेद 240: केंद्र ने दिया स्पष्टीकरण, कहा- ऐसा प्रस्ताव नहीं, सिर्फ... पंजाब में सियासी घमासान

Sun, 23 Nov 2025 03:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Nov 2025 03:44 PM IST
सार

चंडीगढ़ के प्रशासनिक स्टेटस को लेकर पंजाब में सियासी घमासान मच गया है। हालांकि अब केंद्र सरकार ने इसको लेकर स्पष्टीकरण दिया है। गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह सिर्फ  कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। 

विज्ञापन
Article 240 in Chandigarh Centre clarifies says no such proposal
Chandigarh to get independent administrator - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के मुद्दे पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ के प्रशासनिक स्टेटस को बदलने के विधेयक को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि चंडीगढ़ के साथ पंजाब या हरियाणा के परंपरागत संबंधों को परिवर्तित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, सिर्फ कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के लिए सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव अभी केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस प्रस्ताव में किसी भी तरह से चंडीगढ़ की शासन-प्रशासन की व्यवस्था या चंडीगढ़ के साथ पंजाब या हरियाणा के परंपरागत संबंधों को परिवर्तित करने की कोई बात नहीं है। चंडीगढ़ के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी हितधारकों से पर्याप्त विचार विमर्श के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। इस विषय पर चिंता की आवश्यकता नहीं है। आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र मे इस आशय का कोई बिल प्रस्तुत करने की केंद्र सरकार की कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सुनील जाखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का एक अहम हिस्सा है और पंजाब भाजपा राज्य के हितों के साथ मजबूती से खड़ी है, चाहे वह चंडीगढ़ का मुद्दा हो या पंजाब के पानी का। चंडीगढ़ को लेकर जो भी कन्फ्यूजन पैदा हुआ है, उसे सरकार से बातचीत करके सुलझा लिया जाएगा। एक पंजाबी होने के नाते, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हमारे लिए पंजाब हमेशा सबसे पहले आता है। ऐसे में अब पंजाब भाजपा का एक टीम दिल्ली के लिए जल्द रवाना होगा। दिल्ली में केंद्र के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed