Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amritsar Police launch night operations part of efforts to curb drone activity drug smuggling in border

Amritsar: सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन-नशा तस्करी रोकने की कवायद, पुलिस ने शुरू किया नाइट ऑपरेशन

Sat, 27 Jun 2026 09:46 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 27 Jun 2026 09:46 AM IST
सार

अमृतसर देहात के घरींडा, लोपोके, अजनाला समेत अन्य संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इन इलाकों में नए सीसीटीवी कैमरे, हाई-टेक निगरानी प्रणाली और लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Amritsar Police launch night operations part of efforts to curb drone activity drug smuggling in border
अमृतसर में पुलिस का नाइट ऑपरेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हो रही ड्रोन गतिविधियों, नशा तस्करी और हथियारों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल के नेतृत्व में सीमावर्ती जिलों में नियमित रूप से रात के समय विशेष नाकाबंदी और तड़के सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में ड्रोन ड्रॉपिंग और तस्करी से जुड़े मामलों की संख्या अधिक है, वहां रात में विशेष चेकिंग की जाएगी। सुबह के समय खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जाएगी। इसी अभियान के तहत डीआईजी ने शुक्रवार देर रात विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


अमृतसर देहात के घरींडा, लोपोके, अजनाला समेत अन्य संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इन इलाकों में नए सीसीटीवी कैमरे, हाई-टेक निगरानी प्रणाली और लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि ड्रोन गतिविधियों और संदिग्ध हलचल पर लगातार नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटरों, नशा तस्करी से जुड़े संदिग्धों और आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के दस्तावेजों की जांच भी होगी। बिना वैध दस्तावेज या चोरी के वाहन मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। अमृतसर देहात, गुरदासपुर, बटाला और पठानकोट सहित सभी सीमावर्ती जिलों में प्रत्येक सप्ताह विशेष अभियान और औचक चेकिंग जारी रहेगी। इसका उद्देश्य ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी पर अंकुश लगाना और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed