{"_id":"6aa4cb026842eff261065094","slug":"amrit-dalam-linked-to-jaggu-bhagwanpuria-gang-brought-back-from-moldova-punjab-police-oftec-team-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार: ऑपरेशन ईस्टर्न रीच में मोल्दोवा से काबू, पंजाब लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार: ऑपरेशन ईस्टर्न रीच में मोल्दोवा से काबू, पंजाब लाई पुलिस
Sat, 12 Sep 2026 09:16 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:16 AM IST
सार
अमृत दालम अक्तूबर 2024 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये भारत से फरार होकर विदेश चला गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाया था।
विज्ञापन
अमृतपाल को पंजाब लाई पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े कुख्यात आरोपी अमृत दालम उर्फ अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से भारत लाया गया है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर करीब छह महीने तक चलाए गए ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक अमृत दालम अक्तूबर 2024 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये भारत से फरार होकर विदेश चला गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाया था। इसके बाद मोल्दोवा के ओटाकी बॉर्डर क्रॉसिंग पर उसे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने 11 सितंबर को मोल्दोवा एयरपोर्ट पर अमृत दालम को अपनी कस्टडी में लिया और उसे भारत लेकर पहुंची। पुलिस अब आरोपी से विदेश में उसकी गतिविधियों, गैंग से संपर्क और आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार अमृत दालम के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, यूएपीए और जबरन वसूली सहित कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी पंजाब वापसी को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अहम सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन