{"_id":"693feb59b32a97ceec07e4d7","slug":"all-schools-in-punjab-will-have-winter-holidays-from-december-24-to-december-31-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Holidays: पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां, सभी सरकारी, एडेड व प्राइवेट स्कूल 24 से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Winter Holidays: पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां, सभी सरकारी, एडेड व प्राइवेट स्कूल 24 से बंद
Mon, 15 Dec 2025 05:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:20 PM IST
सार
पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा हो गई है। सूबे के सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों में 24 दिसंबर से छुट्टियां शुरू होंगी। सरकार की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में छुट्टियां (फाइल)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
पंजाब में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह-शाम को ठंड का असर ज्यादा रहता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बदले हुए मौसम और ठंड को देखते हुए छात्रों के लिए इस दिसंबर में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। राज्य के सभी स्कूल 24 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को 8 दिनों की छुट्टी का अवसर मिलेगा। यह अवकाश मौसम और तापमान की स्थिति के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक सूब के सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों में आठ दिन तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। सभी स्कूलों को आदेशों का पालन करना होगा। अवकाश के दौरान, जिला अधिकारी विभिन्न हिस्सों में तापमान, कोल्ड वेव और कोहरे की स्थिति को देख कर फैसला ले सकते हैं। यदि अंतिम सप्ताह में अत्यधिक ठंड या कोहरा बढ़ता है, तो स्कूलों को और अधिक समय के लिए बंद रखने की संभावना है। इस प्रकार के किसी भी बदलाव की सूचना स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों दी जाएगी।
विज्ञापन