फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AI provide info to farmers about weather correct use of pesticides and fake seeds in Punjab

Punjab: किसानों का मददगार बनेगा AI... पंजाबी में देगा हर जानकारी, तकनीक के सहारे खेती में बढ़ेगी उपज

Sun, 12 Oct 2025 12:39 PM IST
अंकेश ठाकुर राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:39 PM IST
सार

आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से पंजाब के किसान खेती में उपज बढ़ा सकेंगे। एआई किसानों को हर जानकारी पंजाबी में देगा।

विज्ञापन
AI provide info to farmers about weather correct use of pesticides and fake seeds in Punjab
खेती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में तकनीक के जरिये खेती उपज बढ़ाने पर काम किया जाएगा। पंजाब सरकार आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मोबाइल एप्लीकेशन और चैटबोट तैयार करवा रहा है जो किसानों को मौसम के पूर्वनुमान, कीटनाशकों के सही इस्तेमाल, नकली बीजों के बारे में जानकारी देगा। पंजाबी व हिंदी दोनों भाषाओं में यह एआई किसानों के सवालों का जवाब देगा और साथ ही उन्हें जागरूक भी करेगा।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने एप्लीकेशन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर योग्य एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। सरकार अगले खरीफ सीजन से पहले इसका काम पूरा करना चाहती है, ताकि किसानों को इसका लाभ दिया जा सके। इससे फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। धान और गेहूं को छोड़कर दूसरी फसलों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा एआई सरकारी योजनाओं व क्रॉप एडवाइजरी भी किसानों तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन


बाढ़ ने इस बार पंजाब में भारी तबाही मचाई है। बारिश से फसल का भी नुकसान हुआ है। ऐसे समय में मौसम के पूर्वनुमान की जानकारी किसानों के लिए जरूरी है। अभी तक ऐसी कोई सीधी सुविधा का विकल्प उपलब्ध नहीं है जिसके जरिये किसानों को मौसम के पूर्वनुमान और चेतावनी के बारे में समय पर अवगत करवाया जा सके। इस एप के जरिये यह संभव होगा। पंजाबी और हिंदी में ही एआई उपलब्ध करवाने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि आम बोलचाल भाषा में उनके लिए इसे समझना आसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले बारिश के कारण किसानों को खेतों में खड़ी फसल का नुकसान तो झेलना ही पड़ा साथ ही मंडियों में पड़े 5.43 लाख टन धान पर भी बारिश की मार पड़ी। कृषि विभाग के अनुसार अगर समय पर किसानों तक मौसम संबंधी चेतावनी मिल जाए तो फसल के नुकसान को बचाने के लिए उसी हिसाब से वह अपनी योजना तैयार कर सकते हैं। बाढ़ के कारण भी इस बार 5 लाख एकड़ में फसल खराब हुई। 3100 करोड़ रुपये की फसल का नुकसान हुआ है जिसमें प्रमुख रूप से धान की फसल शामिल हैं।


उपजाऊ भूमि व सेहत से खिलवाड़ कर रहे कीटनाशक
प्रदेश में कीटनाशकों का धड़ल्ले का इस्तेमाल हो रहा है जो उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुुंचा रहे हैं। साथ ही यह लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। किसानों को एआई कीटनाशकों के सही मात्रा में इस्तेमाल के बारे में जानकारी देगा। साथ ही यह घटिया और नकली कीटनाशकों से बचने के उपायों के बारे में भी अवगत करवाएगा। सरकार की तरफ से स्वीकृत कीटनाशकों की सूची समय-समय पर किसानों तक पहुंचाई जाएगी। घटिया कीटनाशकों के मामलों में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। वर्ष 2019-20 में बिक्री केंद्रों से घटिया कीटनाशकों के पकड़े जाने के 82 मामले सामने आए थे जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 164 हो गए हैं।

एआई किसानों तक यह जानकारी भी पहुंचाएगा
नकली बीजों के बारे में किसानों को अवगत करवाएगा
फसल को कब और कितनी मात्रा में पानी की जरूरत
फसलों को कीटों के हमले व रोगों से बचाने के लिए उपायों की जानकारी देगा
फसलों को कीटों के हमले व रोगों से बचाने के लिए उपायों की जानकारी देगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed