फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Actor Sonu Sood at Golden Temple Amritsar his movie Fateh is releasing in new year Donate film earnings

फिल्म की कमाई दान करेंगे सोनू सूद: अमृतसर पहुंचे अभिनेता, गोल्डन टेंपल में टेका माथा, ये फिल्म हो रही रिलीज

Sun, 29 Dec 2024 04:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Dec 2024 04:17 PM IST
सार

अभिनेता सोनू सूद की नई फिल्म फतेह एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, साइबर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर करने वाली है। सोनू सूद ने बताया कि वह इस फिल्म की पूरी कमाई को दान करेंगे।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood at Golden Temple Amritsar his movie Fateh is releasing in new year Donate film earnings
गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे एक्टर सोनू सूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद रविवार को अमृतसर पहुंचे हैं। सोनू सूद दोपहर में हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने पहुंचे थे। सोनू सूद ने बताया कि वह अपनी आने वाली नई फिल्म फतेह को लेकर स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने आए हैं। सोनू सूद की फिल्म 10 जनवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को सोनू सूद ने खुद डायरेक्ट किया है। सोनू के निर्देशन पर पूरी फिल्म बनी है। खास बात यह है कि फिल्म से जो भी कमाई होगी वह गरीबों के कल्याण के लिए इस्तेमाल की जाएगी। यह बात सोनू सूद ने कही है।    

विज्ञापन


अभिनेता सोनू सूद ने बताया कि फतेह एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, साइबर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर करने वाली है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में नजर आएंगी। सोनू सूद के साथ इस फिल्म में विलेन की टोली में सूरज जुमानी का नाम शामिल है। वह फतेह फिल्म में बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन




बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तब भी वह दरबार साहिब में माथा टेकने आए थे और उन्होंने यहां आशीर्वाद लिया था। वहीं अब कुछ दिन बाद फिल्म रिलीज होने जा रही है, इसलिए वह फिर से हरमंदिर साहिब में आशीर्वाद लेने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंजाब से हुई फिल्म की शुरुआत
सोनू सूद ने बताया कि फिल्म की शुरुआत पंजाब से की गई है। फिल्म की शुरुआती शूटिंग अमृतसर में की गई है। सोनू सूद खुद पंजाब से आते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म की शुरुआत भी पंजाब से की है। पंजाब के शुरुआती सीन में उन्होंने किसानों को दिखाया है। जिसमें पंजाबी एक्टर बीनू ढिल्लों ने किसान का रोल किया है।

किसानों की भलाई के लिए अरदास
सोनू सूद ने बताया कि साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए  फिल्म में अमृतसर से कहानी शुरू होती है। क्योंकि साइबर अपराधी सबसे ज्यादा किसानों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसान भाईयों की भलाई के लिए हमेशा अरदास करता हूं और उनके लिए खुशियां मांगता हूं।

पंजाब के बिना जिंदगी नहीं
सोनू सूद ने कहा कि मैंने जिंदगी में कोई बड़ा काम शुरू किया तो उससे पहले दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि फिल्म में भी पंजाब की कहानी है। क्योंकि पंजाब के बिना जिंदगी नहीं है। मैं पंजाब के बिना फिल्मी दुनिया मेरे लिए नहीं है। सोनू सूद ने कहा कि फतेह फिल्म से जो भी कमाई होगी उसे दान किया जाएगा। फिल्म की कमाई को किसानों, जरूरतमंद बच्चों, नशे से पीड़ितों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed