फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accident in Pathankot truck loaded with cement overturned while saving cow

पठानकोट में हादसा: गाय को बचाते पलटा सीमेंट से भरा ट्राला, राजपुरा से जम्मू जा रहा था

Thu, 20 Feb 2025 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 11:59 AM IST
सार

ट्राला ड्राइवर गुरदास सिंह निवासी पीलीभीत यूपी ने बताया कि वह बुधवार शाम राजपुरा से ट्रक में सीमेंट लोड करके जम्मू खाली करने जा रहा था। अमृतसर -पठानकोट नेशनल हाईवे पर अचानक ट्राले के सामने एक गाय आ गई और गाय को बचाते हुए उसके ट्राले का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क के दूसरी तरफ पलट गया।

विज्ञापन
Accident in Pathankot truck loaded with cement overturned while saving cow
पठानकोट में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

राजपुरा से जम्मू जा रहा सीमेंट से भरा एक ट्राला पठानकोट के अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे बारथ साहब मोड़ के निकट हादसाग्रस्त हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्राला डिवाइडर तोड़ सड़क के दूसरी तरफ जा पलटा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन




ट्राला ड्राइवर गुरदास सिंह निवासी पीलीभीत यूपी ने बताया कि वह बुधवार शाम राजपुरा से ट्रक में सीमेंट लोड करके जम्मू खाली करने जा रहा था। जब रात 10 बजे के करीब पठानकोट में बार्थ साहिब गुरुद्वारा मोड़ निकट अमृतसर -पठानकोट नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो अचानक ट्राले के सामने एक गाय आ गई और गाय को बचाते हुए उसके ट्राले का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। इस हादसे में उसको सिर और हाथ पर चोट आई है। घटना का पता चलते ही एसएसएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई और सड़क को एक तरफ से बंद कर दूसरी तरफ से यातायात शुरू करवाया। वहीं ड्राइवर को टीम ने फर्स्ट एड भी दी। पुलिस प्रशासन क्रेन की मदद से ट्राले को बीच सड़क से हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed