{"_id":"6886e591eb029251380551a1","slug":"accident-in-khanna-vehicle-fell-in-canal-many-injured-all-update-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना में हादसा: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, नैना देवी से लाैट रहे थे; दो बच्चों समेत छह की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना में हादसा: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, नैना देवी से लाैट रहे थे; दो बच्चों समेत छह की माैत
Mon, 28 Jul 2025 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:40 AM IST
सार
नैना देवी से दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी रविवार रात खन्ना के पास नहर में गिर गई है। पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर ज्यादातर लोगों को बचा लिया। छह लोगों की माैत हो गई है।
विज्ञापन
खन्ना में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना के दोराहा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मलौद में जगेड़ा पुल के पास एक पिकअप जीप नहर में गिर गई।
यह भी पढ़ें: 13 साल के छात्र ने दी जान: स्कूल में मारते थे टीचर्स, मां की चुन्नी के सहारे फंदे पर झूला; सुसाइड नोट बरामद
विज्ञापन
डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि करीब 20 श्रद्धालुओं को ले जा रही एक पिकअप जीप नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।
डीएसपी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
पांच श्रद्धालु लापता
हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत छह श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। पांच लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगभग 20 श्रद्धालु थे। बाकियों को बचा लिया गया है।नैना देवी से लाैट रहे थे
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर से दर्शन के बाद लौट रहे थे। गाड़ी के नहर में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, नहर से ज्यादातर श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है। दो बच्चों समेत छह शव बरामद हुए हैं। पांच लोग पानी में बह गए हैं, बचाव अभियान जारी है।