{"_id":"68662e627aa07545810f2009","slug":"accident-in-hoshiarpur-roof-of-a-two-storey-house-collapsed-three-died-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में हादसा: दो मंजिला घर की छत गिरी, पिता और दो बेटियों की माैत, पत्नी और दो बच्चियां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में हादसा: दो मंजिला घर की छत गिरी, पिता और दो बेटियों की माैत, पत्नी और दो बच्चियां गंभीर
Thu, 03 Jul 2025 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:00 PM IST
सार
घर में प्रवासी मजदूर शंकर मंडल अपनी चार बेटियों और पत्नी के साथ रहता था। शंकर मंडल मजदूरी करता था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब अचानक पूरा घर ढह गया जिसमें पूरा परिवार दब गया।
विज्ञापन
होशियारपुर में हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
होशियारपुर के टांडा के मोहल्ला आईयापुर में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे एक दो मंजिला घर की छत गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर जख्मी हैं।
जानकारी के अनुसार इस घर में प्रवासी मजदूर शंकर मंडल अपनी चार बेटियों और पत्नी के साथ रहता था। शंकर मंडल मजदूरी करता था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब अचानक पूरा घर ढह गया जिसमें पूरा परिवार दब गया। मोहल्ला निवासियों ने तुरंत परिवार की मदद की और लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में शंकर मंडल और उसकी 2 बेटियों शिवानी और पूजा की मौत हो गई। शंकर मंडल की पत्नी और 2 अन्य बेटियों को गंभीर जख्मी हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।