{"_id":"683ed3c53e83c926390d4b4b","slug":"ac-compressor-burst-during-bhog-in-gurdwara-tibbi-sahib-in-ropar-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ में हादसा: गुरुद्वारा टिब्बी साहिब में भोग के दाैरान फटा एसी का कंप्रेसर, महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ में हादसा: गुरुद्वारा टिब्बी साहिब में भोग के दाैरान फटा एसी का कंप्रेसर, महिला की माैत
Tue, 03 Jun 2025 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Jun 2025 04:22 PM IST
सार
गुरुद्वारा टिब्बी साहिब में संत बाबा खुशहाल सिंह के भोग व अंतिम अरदास के दाैरान बड़ी संख्या में संगत माैजूद थी। इसी दाैरान एसी का कंप्रेसर फट गया और महिला की माैत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपड़ के निकट सतलुज नदी के किनारे स्थित गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण (गुरुद्वारा टिब्बी साहिब) में बड़ा हादसा हो गया। संत बाबा खुशहाल सिंह के भोग व अंतिम अरदास के दौरान एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई तथा 9 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतका की पहचान कश्मीर कौर (62) निवासी हरगोबिंद नगर, रूपनगर के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान बलजीत कौर निवासी गांव भलियाण के रूप में हुई है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी कर रहा था साझा, तरनतारन से पकड़ा गया
विज्ञापन
गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण में संत बाबा खुशहाल सिंह के अंतिम अरदास के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान अचानक एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया तथा आग लग गई। इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इसके कारण 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रूपनगर के परमार अस्पताल ले जाया गया, जहां कश्मीर कौर की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल महिला बलजीत कौर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि अंतिम अरदास के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक नेता भी मौजूद थे। इस दौरान घायलों का हाल जानने के लिए केबिनेट मंत्री हरजोत बैंस भी पहुंचे।