फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Abohar power lifter Tony Sandhu won gold medal in IPL Olympia power lifting competition in America

पंजाब के टोनी ने रचा इतिहास: अमेरिका में पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाले देश के इकलौते बॉडी बिल्डर

Tue, 14 Oct 2025 07:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 14 Oct 2025 07:51 PM IST
सार

पंजाब के पावर लिफ्टर टोनी संधू ने विदेश की धरती में इतिहास रचा है। उन्होंने अमेरिका में  इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग लीग (आईपीएल) ओलंपिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जाता है। ऐसा करने वाले वह देश के इकलौते बॉडी बिल्डर बन गए हैं। 

विज्ञापन
Abohar power lifter Tony Sandhu won gold medal in IPL Olympia power lifting competition in America
पावर लिफ्टर अमन प्रकाश टोनी संधू - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पावर लिफ्टर में विदेशी धरती में तिरंगे की शान को बढ़ाया है। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग लीग (आईपीएल) ओलंपिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अबोहर के बॉडी बिल्डर अमन प्रकाश टोनी संधू ने इतिहास रचा है। टोनी संधू ने 90 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता कर देश, प्रदेश और अबोहर का नाम भी रोशन किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भारत के किसी भी पावर लिफ्टर ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल नहीं जीता था। ऐसे में टोनी संधू अब देश के इकलौते पावर लिफ्टर बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल ओलंपिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। 
विज्ञापन


भारत के खेल जगत से जुड़े लोगों ने टोनी संधू द्वारा पावर लिफ्टर खेल को इस स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रशंसा की है। टोनी संधू की इस उपलब्धि का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह भारत के इकलौते ऐसे ओलंपिया बने हैं। इससे पहले प्रेम चंद डोगरा ही आईपीएल ओलंपिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए  क्वालीफाई कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोनी संधू के भाई बंटी संधू ने बताया कि टोनी संधू ने पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सेलिना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। टोनी संधू ने प्रतियोगिता में 170 देशों के जाने माने पावर लिफ्टर को पछाड़ कर गोल्ड मेडल जीता है।


टोनी संधू ने बताया कि युवाओं के लिए पावर लिफ्टिंग में बहुत संभावनाएं हैं इसलिए उनको इस और आकर्षित होना चाहिए। बंटी संधू के अनुसार जल्द ही टोनी संधू पंजाब लौटेंगे और अबोहर में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed