फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MLA Kuldeep Singh Dhaliwal targeted Union Home Minister Amit Shah and BJP over issue of drugs

भाजपा पर भड़के कुलदीप धालीवाल: गुजरात से क्यों नहीं निकाली नशा मुक्ति यात्रा, पंजाब सरकार ने नशे पर जंग छेड़ी

Thu, 01 Oct 2026 10:16 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 01 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब को निशाना बनाने से पहले भाजपा को देश में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जवाब देना चाहिए। धालीवाल ने सवाल किया कि ड्रग्स कहां से आ रहे हैं और भाजपा गुजरात से अपनी नशा मुक्ति यात्रा क्यों नहीं शुरू करती। 

विज्ञापन
AAP MLA Kuldeep Singh Dhaliwal targeted Union Home Minister Amit Shah and BJP over issue of drugs
कुलदीप धालीवाल - फोटो : X @AAPPunjab

विस्तार

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर ड्रग्स के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब को निशाना बनाने से पहले भाजपा को देश में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जवाब देना चाहिए। धालीवाल ने सवाल किया कि ड्रग्स कहां से आ रहे हैं और भाजपा गुजरात से अपनी नशा मुक्ति यात्रा क्यों नहीं शुरू करती। धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नशे को खत्म करने के लिए एक बड़ी 'जंग' छेड़ी है। मान सरकार ने हजारों तस्करों को जेल में डाला है।

धालीवाल ने गुजरात के बंदरगाहों पर पकड़ी गई बड़ी ड्रग खेप का जिक्र करते हुए भाजपा से इस पर जवाब मांगा। उन्होंने पंजाब तक ड्रग्स पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क पर भी सवाल उठाए। उन्होंने जगदीश भोला ड्रग मामले की जांच का जिक्र करते हुए सवाल किया कि जांच के दौरान ईडी अधिकारी निरंजन सिंह का तबादला क्यों किया गया।
विज्ञापन


मजीठिया को एसआईटी द्वारा समन भेजे जाने के मुद्दे पर धालीवाल ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जगदीश भोला और बिक्रम मजीठिया से आमने-सामने पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर नागरिक जानता है कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के राज में राज्य में नशे का नेटवर्क फैला हुआ था, जिसमें मजीठिया और उनकी टीम की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने साफ किया कि पंजाब में नशे लाने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed