Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MLA from Chamkaur Sahib joins the Akali Dal

पंजाब चुनाव: आप विधायक चरणजीत सिंह ने थामा शिअद का दामन, पार्टी ने काटी थी टिकट

Sun, 29 Nov 2026 11:39 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत तेज होने लगी है। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट काटे जाने के बाद चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए। 
 

विज्ञापन
AAP MLA from Chamkaur Sahib joins the Akali Dal
आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह शिअद में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी  को एक और बड़ा झटका देते हुए चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। डॉ. चरणजीत सिंह के इस फैसले को आप की दूसरी उम्मीदवार सूची में टिकट कटने के बाद पैदा हुई नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


टिकट कटने के बाद बगावती तेवर दिखाए थे
आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपनी दूसरी सूची में चमकौर साहिब से डॉ. चरणजीत सिंह की जगह पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद से ही विधायक के पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराज होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। डॉ. चरणजीत सिंह ने 14 नवंबर को अपने समर्थकों और कोर कमेटी के साथ बैठक कर अपनी अगली राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की थी। उस समय उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वह चमकौर साहिब से चुनाव जरूर लड़ेंगे, हालांकि किस पार्टी से मैदान में उतरेंगे, इसका फैसला बाद में बताएंगे। अब अकाली दल में शामिल होकर उन्होंने अपनी राजनीतिक राह स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

2022 में पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को दी थी शिकस्त
डॉ. चरणजीत सिंह की पहचान पंजाब की राजनीति में उस समय चर्चा में आई थी, जब उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चमकौर साहिब सीट से हराया था। चन्नी इस सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके थे। ऐसे में उनकी हार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना गया था। डॉ. चरणजीत सिंह ने उस चुनाव में 7,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

अकाली दल को मजबूत करने की कवायद
अकाली दल ने डॉ. चरणजीत सिंह और उनके साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान और जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया है। पार्टी नेता एनके शर्मा ने उनके शामिल होने को संगठन के लिए मजबूती देने वाला कदम बताया। डॉ. चरणजीत सिंह की एंट्री से खासकर चमकौर साहिब और आसपास के क्षेत्रों में अकाली दल को नया राजनीतिक आधार मिलने की उम्मीद है। वहीं, आप के लिए अपने मौजूदा विधायक का पार्टी छोड़ना चुनाव से पहले एक नई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed