{"_id":"6911cc8575e6980acf0415e0","slug":"800-players-participated-in-athletic-meet-and-kabaddi-tournament-in-abohar-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: एथलेटिक मीट और कबड्डी टूर्नामेंट में 800 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दिया नशा मुक्त समाज का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: एथलेटिक मीट और कबड्डी टूर्नामेंट में 800 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
Mon, 10 Nov 2025 04:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:59 PM IST
सार
माहेश्वरी संगठन और महिला माहेश्वरी संगठन की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एथलेटिक मीट और कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लेकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कबड्डी मुकाबले के दौरान महिला खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
माहेश्वरी संगठन और महिला माहेश्वरी संगठन की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एथलेटिक मीट और कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लेकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। समाजसेवी गगन चुघ ने नशा न करने की सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के पहले सत्र में विधायक संदीप जाखड़, मेयर विमल ठठई व फकीर चंद गोयल विशेष रूप से शामिल हुए जबकि उत्तरांचल महासभा दिल्ली के संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश तापडिया, माहेश्वरी समाज पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कलंतरी, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित आशीष बालदी बठिंडा तथा माहेश्वरी संगठन के प्रदेश सचिव जगदीश मंत्री बठिंडा से विशेष रूप से पहुंचे हुए थे। इसी प्रकार दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी परमजीत कंबोज व तीसरे सत्र में स्कूल प्रिंसिपल राजेश सचदेवा ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
लड़कियों की कबड्डी में हरियाणा के गंगा गांव की टीम ने पहला और फाजिल्का के मुहारसोना गांव की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कों में भंगर खेड़ा गांव की टीम ने पहला और मोहला गांव की टीम ने दूसरा स्थान पाया। इसमें विजेता टीम को 11000 और उपविजेता को 7100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एथलेटिक मीट में विजेता को 2100 रुपए और उपविजेता को 1100 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को 500 का नगद इनाम, ट्रॉफी, मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन