{"_id":"682dabc44c3f2c8ae5033413","slug":"60-year-old-father-and-his-24-year-old-son-passed-12th-class-exam-together-in-barnala-interesting-story-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 60 साल के पिता और 24 के बेटे ने एक साथ पास की 12वीं की परीक्षा, परिणाम जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: 60 साल के पिता और 24 के बेटे ने एक साथ पास की 12वीं की परीक्षा, परिणाम जान रह जाएंगे हैरान
Wed, 21 May 2025 04:02 PM IST
अंकेश ठाकुर
कपिल गर्ग, बरनाला
कपिल गर्ग, बरनाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 May 2025 04:02 PM IST
सार
पंजाब के बरनाला में पिता और पुत्र ने एक साथ 12वीं की परीक्षा पास की है। 60 साल के पिता और 24 के बेटे ने इस बार परीक्षा दी थी। खास बात यह है कि पिता ने 42 साल पहले 10वीं पास की थी।
विज्ञापन
पिता अवतार सिंह और बेटा जसप्रीत सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पढ़ने-लिखने की उम्र नहीं होती... एक बहुत ही सार्थक कहावत है, जिसका मतलब है कि सीखने और ज्ञान प्राप्त करने की कोई निर्धारित आयुसीमा नहीं होती। कोई भी व्यक्ति, किसी भी उम्र में, पढ़ना और लिखना सीख सकता है। जीवन में कभी भी सीखने की इच्छा नहीं खोनी चाहिए। इसी कहावत को पंजाब के बरनाला जिले के गांव रायसर के पिता-पुत्र ने सार्थक किया है। बाप और बेटे ने पंजाब बोर्ड से 12वीं की परीक्षा एक साथ पास की है।
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा पास कर उन्होंने गांव, आस-पड़ोस और समाज को शिक्षित होने का संदेश भी दिया है। बरनाला के गांव रायसर में पिता-पुत्र ने इस बार 12वीं की परीक्षा एक साथ अच्छे नंबरों से पास की। 60 वर्षीय पिता अवतार सिंह और 24 वर्षीय बेटे जसप्रीत सिंह ने एक साथ 12वीं की परीक्षा दी थी। हैरानी की बात यह है कि अवतार सिंह ने बेटे से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। अवतार सिंह ने 500/360 (72%) अंक और बेटे जसप्रीत सिंह ने 500/345 (69%) अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
अवतार सिंह पुराने लेखक हैं। हालांकि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले अवतार सिंह परिवार का खर्च चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं उनका बेटा जसप्रीत सिंह एक फैक्टरी में काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।
विज्ञापन
पिता और बेटे की मार्कशीट।
- फोटो : संवाद
42 साल बाद दी 12वीं की परीक्षा
12वीं की परीक्षा पास करने वाले अवतार सिंह और उनके बेटे जसप्रीत सिंह ने परीक्षा पास करने पर खुशी जाहिर की। अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1982-83 में 10वीं की परीक्षा पास की थी। अब 42 साल बाद उन्होंने दोबारा ओपन स्टडी करके 12वीं की परीक्षा पास कर ली है।
बेटे का फॉर्म भरते समय अपना फॉर्म भी भरा
पिता अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को 12वीं की परीक्षा दिलाने के लिए फॉर्म भरा था। वहीं उनका भी मन 12वीं की परीक्षा देने का हुआ। जिसके चलते उन्होंने अपना फॉर्म भी भर दिया। जिसके बाद अपनी पढ़ाई शुरू कर दी ओर इन्हीं प्रयासों की बदौलत उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की है।