फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   6 pharmaceutical companies were running an interstate drug smuggling network

Punjab: दवा बनाने वाली 6 कंपनियां चला रहीं थीं अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क, ईडी ने किया पर्दाफाश

Fri, 20 Jun 2025 04:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/जालंधर।
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/जालंधर। Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jun 2025 04:07 AM IST
सार

ईडी ने इन फार्मा कंपनियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी और कई अन्य नामी कंपनियां रडार पर हैं। इसमें छह फार्मा कंपनियों और इनसे जुड़े करीब 22 लोगों के घरों, ऑफिस, गोदाम और सप्लाई चेन पर छापे मारे गए।

विज्ञापन
6 pharmaceutical companies were running an interstate drug smuggling network
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में चल रहे अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जालंधर ने पर्दाफाश किया है। ईडी जालंधर के अधिकारियों ने बताया कि यह रेड 17 से 19 जून तीन दिन तक चली।

विज्ञापन


ईडी ने इन फार्मा कंपनियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी और कई अन्य नामी कंपनियां रडार पर हैं। इसमें छह फार्मा कंपनियों और इनसे जुड़े करीब 22 लोगों के घरों, ऑफिस, गोदाम और सप्लाई चेन पर छापे मारे गए। ईडी जालंधर ने छह राज्यों में कुल 16 ठिकानों पर रेड की। ईडी के अधिकारी ने बताया कि रेड के दौरान अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कई बड़े सबूत मिले हैं, जिससे आने वाले दिनों में उत्तर भारत की कई नामी फार्मा कंपनियों के इस नेटवर्क में शामिल होने का खुलासा होगा।
विज्ञापन


रेड के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप और जानबूझकर नष्ट किए रिकॉर्ड के अवशेष जब्त किए। जांच में सामने आया है कि ये फार्मा कंपनियां बड़े स्तर पर ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम के अलावा अन्य साइकोट्रॉपिक ड्रग्स और नशीले पदार्थ की सप्लाई अलग-अलग लोगों को करते थे। ये लोग आगे इन नशीली दवाओं को खुले बाजार में महंगे दाम में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों ने दिया मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम
ईडी जालंधर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल छह फार्मा कंपनियां जिनमें मेसर्स बॉयोजेनेटिक ड्रग्स प्रा. लि., मेसर्स सीबी हेल्थकेयर, मेसर्स सिमिलाक्स फार्माकेम ड्रग्स इंडस्ट्रीज, मेसर्स एस्टर फार्मा और मेसर्स सॉल हेल्थ केयर प्रा. लि., एलेक्स पालिवाल व अन्य के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Model Sheetal Murder: पहली बार कहां मिले सुनील और शीतल, लिवइन में रहे; क्यों हुआ ब्रेकअप, हत्यारे ने खोले राज!
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed