फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   350th Martyrdom Day grand glimpse of Shri Guru Tegh Bahadur Ji in hi-tech drone show

350वां शहीदी दिवस: हाईटेक ड्रोन शो में श्री गुरु तेग बहादुर जी की भव्य झलक, सीएम मान और केजरीवाल भी रहे मौजूद

Mon, 24 Nov 2025 10:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Nov 2025 10:00 PM IST
सार

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समारोह के दौरान आनंदपुर साहिब में सोमवार शाम को हाईटेक ड्रोन शो आयोजित हुआ। हजारों संगत के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी यह भव्य ड्रोन शो देखा। 

विज्ञापन
350th Martyrdom Day grand glimpse of Shri Guru Tegh Bahadur Ji in hi-tech drone show
हाईटेक ड्रोन शो से श्री गुरु तेग बहादुर जी की भव्यता का नजारा देखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विशाल संगत के साथ विरासत-ए-खालसा परिसर में आयोजित हाईटेक ड्रोन शो के माध्यम से भक्तिभाव से परिपूर्ण श्री गुरु तेग बहादुर जी की भव्यता का नजारा देखा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, दर्शन और उनके सर्वोच्च बलिदान को अत्याधुनिक तकनीक के जरिये प्रदर्शित करने वाला यह शानदार ड्रोन शो 23 से 29 नवंबर तक विरासत-ए-खालसा में आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार की यह अभिनव पहल युवाओं को गुरु साहिब की शिक्षाओं से आधुनिक तकनीक के माध्यम से अवगत कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा कि यह शो राज्य सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है, जो उनके जीवन, दर्शन और महान बलिदान को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।शो दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देता है जिससे समझ आता है कि गुरु जी ने धार्मिक स्वतंत्रता, मानव मूल्यों और धर्म-निरपेक्ष सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।


विरासत-ए-खालसा में आयोजित यह ओपन-एयर शो कई खंडों में विभाजित है जिसमें रंग-बिरंगी विजुअल प्रोजेक्शन, अत्याधुनिक लेजर तकनीक और एक रचनात्मक साउंडट्रैक के साथ एक मनमोहक प्रस्तुति तैयार की गई है।



मान और केजरीवाल ने गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब व गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में टेका माथा
मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में नतमस्तक होकर तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने के लिए शक्ति प्रदान करने पर अकाल पुरख का धन्यवाद किया। अमृतसर शहर के अंदरूनी हिस्से, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को आधिकारिक तौर पर पवित्र शहर घोषित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद सीएम मान और केजरीवाल ने कहा कि इस महान कार्य को पूरा करने के लिए अकाल पुरख ने उन पर अपार कृपा की है जो मानवता के प्रति बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सबका फर्ज बनता है कि हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed