{"_id":"6ab3cef79b33159a4c091f5f","slug":"20-kg-of-heroin-seized-in-amritsar-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: 20 किलो हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: 20 किलो हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2026 06:37 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:37 PM IST
सार
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 20 किलो हेरोइन की खेप कहां से मंगवाई गई थी और इसे पंजाब के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
अमृतसर में 20 किलो हेरोइन बरामद
- फोटो : संवाद
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क को दुबई में बैठा एक ड्रग तस्कर संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही कड़ियां
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि दुबई में बैठे तस्कर के पंजाब स्थित सहयोगियों के साथ संपर्क थे। इसके अलावा मॉड्यूल के तार विदेशों में बैठे अन्य नशा तस्करों से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मॉड्यूल सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी आगे सप्लाई से जुड़ा हुआ था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 20 किलो हेरोइन की खेप कहां से मंगवाई गई थी और इसे पंजाब के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकिज का पता लगाने में जुटी है। यानी हेरोइन की सप्लाई के स्रोत से लेकर इसे आगे पहुंचाने वाले लोगों तक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य आरोपियों और तस्करों के नाम भी सामने आ सकते हैं।