{"_id":"6acddff67184977963055198","slug":"10-accused-arrested-with-heroin-and-weapons-in-amritsar-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: हेरोइन और हथियारों के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: हेरोइन और हथियारों के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी खेप
Tue, 13 Oct 2026 01:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:08 PM IST
सार
अमृतसर पुलिस ने करीब साढ़े चार किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी जिसे आगे सप्लाई करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
बरामद हथियार और नशीले पदार्थ
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4.409 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.90 लाख रुपये की ड्रग मनी, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की पांच एफआईआर
पुलिस ने पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही नशीले पदार्थों और हथियारों की सप्लाई के स्रोतों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से जुड़े लिंक
कमिश्नरेट पुलिस ने कहा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हथियार और नशा पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से सीमा के इस पर भेजा गया था।
विज्ञापन