फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   chadumajra, naxali, captain

नक्सली रहे हैं चंदूमाजरा : कैप्टन

Tue, 15 Apr 2014 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,चमकौर साहिब (रोपड़)
ब्यूरो/ अमर उजाला,चमकौर साहिब (रोपड़) Updated Tue, 15 Apr 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
chadumajra, naxali, captain
चमकौर साहिब में अंबिका सोनी के प्रचार को आयोजित रैली में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली दल के प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पर खूब बरसे।
विज्ञापन



इस मौके पर कैप्टन ने कहा कि चंदूमाजरा नक्सली रहे हैं। उस समय बादल नक्सलियों को मार रहे थे जिसके बाद चंदूमाजरा संत लौंगोंवाल के पैरों में पड़ गए थे और इसके बाद संत ने इसे अकाली दल में शामिल करवा दिया था और बादल से कहा था कि यह अब अपना आदमी है, इसलिए इसे कुछ न कहा जाए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उस समय में कितनी हत्याओं और लूटपाट में चंदूमाजरा ने हिस्सा डाला था इसके बारे में भगवान ही जानता है। चंदूमाजरा के साथ अगर अंबिका सोनी का मेल किया जाए तो वह अंबिका के पैरों के बराबर भी नहीं है। चंदूमाजरा पैसा इकट्ठा करने के लिए चुनाव लड़ते आए हैं और वह पैसा इकट्ठा करने के चक्कर में हारते ही गए। चंदूमाजरा का एक ही मकसद था कि जब वह चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें पैसा मिलेगा और वह उस पैसे को बचा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वामी बददिमाग आदमी
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुबमण्यम स्वामी बददिमाग आदमी हैं। वे महाबेइमान हैं और वह स्वामी के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

बादलों पर लिख रहे हैं किताब
एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि वह भी बादल के बारे में किताब लिख रहे हैं। प्रताप सिंह बाजवा और मनप्रीत सिंह बादल के हलकों में प्रचार करने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि अंबिका सोनी के लिए प्रचार करने का उनका पुराना वादा था। वह पहले अपने 700 गांवों और पांच अंसेबली सीटें पर प्रचार करेंगे और इसके बाद ही किसी ओर के हलके के बारे में सोचेंगे।


ब्लू स्टार के बाद अकाली दल में ही शामिल क्यों होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बादल की ब्लू स्टार में सहमति का लगभग एक साल बाद व्हाइट पेपर जारी होने के बाद में पता चला था। पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि आपरेशन ब्लू स्टार पर व्हाइट पेपर में साफ हुआ था कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 26 मार्च 1984 को नरसिम्हाराव को अकेले मिले थे तथा वहां पर कैबिनेट सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी मौजूद थे। वहां पर प्रकाश सिंह बादल ने आपरेशन ब्लू स्टार के लिए हां की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed