फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case of family dispute in Raikot of Punjab, murder case registered against BKU Doaba district president Jassi

Punjab: रायकोट में पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या, भाकियू दोआबा के जिला प्रधान पर केस दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 09:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 09:30 AM IST
सार

पुलिस को घटना की जानकारी अमना पंडोरी के भाई मुकंद सिंह ने दी, जिसने पंजाब पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर सूचित किया कि जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा ने उसके भाई को गोली मार दी है।

विज्ञापन
Case of family dispute in Raikot of Punjab, murder case registered against BKU Doaba district president Jassi
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) दोआबा के जिला प्रधान जस्सी ढट्ट और संगठन के नेता दलवीर सिंह छीना उर्फ डीसी नूरपुरा समेत दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एक गंभीर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संगठन के स्थानीय नेता अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे रायकोट के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहलीआणा साहिब के पास स्थित बीकेयू दफ्तर में हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक मसले को लेकर चल रही बहस के दौरान डीसी नूरपुरा ने अपने रिवॉल्वर से अमना पंडोरी को गोली मार दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस को घटना की जानकारी अमना पंडोरी के भाई मुकंद सिंह ने दी, जिसने पंजाब पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर सूचित किया कि जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा ने उसके भाई को गोली मार दी है। सूचना मिलने पर डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त बीकेयू दफ्तर में शराब का सेवन किया जा रहा था, और आरोपियों ने किसी बात को लेकर अमना पंडोरी को फोन करके वहां बुलाया था। सूत्रों के अनुसार, अमना पंडोरी अपने जिला प्रधान जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा से पारिवारिक कारणों से नाराज था, और इसी बहस के दौरान विवाद बढ़ गया।

मृतक अमना पंडोरी पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे, और बीकेयू दोआबा में कई स्थानीय अपराधियों ने संगठन का सहारा ले रखा था। इस घटना से संगठन में चल रहे आंतरिक विवादों और आपसी संघर्षों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अमना पंडोरी की हत्या से इलाके में गैंगवार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed