{"_id":"6267c9dab46f052a1a551d6e","slug":"car-driver-was-burnt-alive-after-massive-fire-broke-out-in-moving-car-at-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में दर्दनाक हादसा: चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, नहीं खोल पाया दरवाजा, जिंदा जला आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में दर्दनाक हादसा: चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, नहीं खोल पाया दरवाजा, जिंदा जला आढ़ती
Tue, 26 Apr 2022 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Apr 2022 04:01 PM IST
सार
मृतक का बेटा इन दिनों न्यूजीलैंड में रहता है। वे अपनी पत्नी के साथ हरिन्द्रा नगर में रह रहे थे। डीएसपी एडी सिंह ने बताया कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फरीदकोट में कार में आग लगने से जिंदा जला आढ़ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
स्थानीय कोटकपूरा रोड पर मंगलवार दोपहर चलती कार में अचानक आग लगने के कारण स्विफ्ट कार सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया। मृतक की पहचान हरिन्द्रा नगर निवासी 65 वर्षीय हरमिंदर सिंह संधू के रूप में हुई जोकि कोटकपूरा शहर में आढ़त का काम करता है। जानकारी के अनुसार हरमिंदर सिंह अपनी स्विफ्ट कार में कोटकपूरा से लौट रहे थे। जैसे ही वह फरीदकोट में शाही हवेली के पास पहुंचे तो अचानक कार के इंजन में आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और हरमिंदर सिंह को कार से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। आग से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। मृतक के चचेरे भाई स्वर्ण सिंह ने बताया कि मृतक का इकलौता बेटा न्यूजीलैंड में रहता है जबकि वह अपनी पत्नी के साथ हरिन्द्रा नगर में रह रहे थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू भी आला पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इस मामले में डीएसपी एडी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित करके मौके पर बुला लिया था। फिलहाल कार में न तो सीएनजी है और न ही कोई सिलिंडर फटा है। ऐसे में पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन