{"_id":"67c70bd2ebbc0919a20eda34","slug":"cabinet-minister-tarunpreet-singh-saund-warns-drug-smugglers-to-leave-punjab-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सौंद की चेतावनी: पंजाब छोड़ दें नशा तस्कर, नशे को रोकने के लिए आप सरकार ने तीन साल में किया ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सौंद की चेतावनी: पंजाब छोड़ दें नशा तस्कर, नशे को रोकने के लिए आप सरकार ने तीन साल में किया ये सब
Tue, 04 Mar 2025 07:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:49 PM IST
सार
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है। कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मंगलवार को कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बचत भवन में फतेहगढ़ साहिब जिले के सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। कहा कि पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फतेहगढ़ साहिब से नशे को खत्म करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए। स्कूल-कॉलेजों के युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी नशे की चपेट में न आए। उन्होंने अधिकारियों को जिले के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए ताकि नशा तस्करों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
बैठक से पहले कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। पत्रकारों से बातचीत में सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने पहले तीन वर्षों में 6500 से अधिक बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 2022 से अब तक 45000 छोटे नशा तस्करों को भी पकड़ा गया है। तस्करों पर 30,000 से अधिक एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस और नशा तस्करों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने नशा तस्करों की 612 करोड़ की संपत्ति जब्त की है, जबकि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल 142 करोड़ की संपत्ति ही जब्त की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार अब तक 1128 किलो हेरोइन जब्त कर चुकी है, जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में सिर्फ 197 किलो हेरोइन ही बरामद की गई थी।
नशे के नेटवर्क को तोड़ेंगे
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान नशा बढ़ा और उन्होंने घर-घर तक नशा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आ रही नशे की खेप को रोकने के लिए पंजाब सरकार बीएसएफ के उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें कर इस नेटवर्क को तोड़ेगी।
चुनौती बड़ी, लेकिन इसे जीता जा सकता है
सौंद ने जिला अधिकारियों से कहा कि नशे के खात्मे की चुनौती बहुत बड़ी है, लेकिन इसे तभी जीता जा सकता है जब हर अधिकारी इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझकर पूरा सहयोग दे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अधिकारियों का पूरा साथ देगी, इसलिए बिना किसी डर या संकोच के युद्ध नशों के विरुद्ध में सहयोग दें।
