{"_id":"66c7577604d45e7f3b0b67cb","slug":"buying-new-vehicle-become-expensive-in-punjab-government-increased-vehicle-registration-fees-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गाड़ी खरीदना हुआ महंगा: त्योहारी सीजन से पहले झटका; सरकार ने बढ़ाई व्हीकल रजिस्ट्रेशन फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गाड़ी खरीदना हुआ महंगा: त्योहारी सीजन से पहले झटका; सरकार ने बढ़ाई व्हीकल रजिस्ट्रेशन फीस
Thu, 22 Aug 2024 08:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:51 PM IST
सार
अगर आप त्योहारी सीजन में नया वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। क्योंकि पंजाब सरकार ने वाहन रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ा दी है।
विज्ञापन
car new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले पंजाब सरकार ने नए वाहनों की खरीद को महंगा कर दिया है। अब नया वाहन खरीदना महंगा होगा, क्योंकि सरकार ने मोटर व्हीकल टैक्स यानी रोड टैक्स बढ़ा दिया है। अब दो पहिया से लेकर लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले शौकीनों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी।
इस संदर्भ में पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग के सचिव दिलराज सिंह ने वीरवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इससे पहले 12 फरवरी 2021 को सरकार ने पंजाब मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1924 में संशोधन कर नए मोटर व्हीकल टैक्स लागू किए थे। अब सरकार ने दोबारा संशोधन कर नए टैक्स को मंजूरी दी है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के रोड टैक्स में 0.50 से लेकर 1.25 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है। नए मोटर व्हीकल टैक्स स्ट्रक्चर की अगर बात करें तो यह 7.50 से लेकर 13 प्रतिशत तक तय किया गया है। वाहनों की खरीद पर यह नया मोटर व्हीकल टैक्स तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। एक से दो दिन के अंदर पूरे पंजाब में अब नए वाहन के खरीद पर नया रोड टैक्स जमा कराना होगा।
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों में नई श्रेणी बनाई गई
मोटर व्हीकल टैक्स स्ट्रक्चर के तहत पंजाब में अब तक एक लाख तक या इससे उपर के वाहनों पर केवल दो श्रेणी में ही रोड टैक्स वसूल किया जाता था। अब सरकार ने महंगे दोपहिया वाहनों की बढ़ती बिक्री को देखते हुए दो लाख रुपये से ऊपर के दो पहिया वाहनों पर 11 प्रतिशत रोड टैक्स लगेगा। यह नई श्रेणी बनाई गई है।
चार पहिया वाहन हुए सबसे महंगे
सर्वाधिक असर चार पहिया वाहनों पर देखने को मिलेगा। 15 लाख रुपये तक के चार पहिया वाहन 7 से 20 हजार रुपये तक महंगे हो जाएंगे। इसी तरह 15 से 25 लाख रुपये तक के वाहनों के रोड टैक्स में एक प्रतिशत का इजाफा किया गया है, जिसके चलते इस कीमत के बीच के वाहन 20 से 32 हजार रपये तक महंगे हो जाएंगे, जबकि एसयूवी और लग्जरी गाड़ियों की श्रेणी में जोकि 25 लाख रुपये से ऊपर हैं, उन पर कुल 13 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई 30 लाख की गाड़ी खरीदता है, उसे 3.90 लाख रुपये टैक्स देना होगा।
दोपहिया वाहनों पर लगेगा यह नया रोड टैक्स (प्रतिशत में)

- एक लाख तक के मोटरसाइकिल पर 7.50
- एक से दो लाख रुपये तक के दोपहिया पर 10
- दो लाख से ऊपर के दो पहिया पर 11
- चार पहिया वाहनों पर लगेगा यह नया रोड टैक्स
- 15 लाख तक के चार पहिया वाहन पर 9.50
- 15 से 25 लाख के वाहन पर 12
- 25 लाख से ऊपर की लग्जरी गाड़ियों पर 13