{"_id":"5862cc0d771dc52938a2735d0c1d7f70","slug":"bsf-seized-heroin-worth-rupees-85-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने पकड़ी 85 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने पकड़ी 85 करोड़ की हेरोइन
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 06 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ की ओर से सीमांत चौकी पुल मौंरा के पास से 17 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में 85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बीएसएफ के डीआईजी एफएफ फारुखी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हेरोइन की यह खेप शनिवार को देर रात्रि बीएसएफ के जवानाें की गश्ती पार्टी ने पकड़ी है।
उन्होंने बताया कि रात्रि जब बीएसएफ के जवान उक्त चौकी के पास से गश्त कर रहे थे तो उन्होंने कंटीली तार के पास से कुछ हलचल होती सुनाई दी।
इसी दौरान कुछ तस्करों के भगने की आवाज भी सुनाई दी। इस दौरान बीएसएफ की ओर से तस्करों के ऊपर गोलियां भी दागी गई। परंतु व अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
वह कंटीली तार के नीचे से एक बड़ी पानी की पाईप भारतीय सीमा की तरफ फेंकने में सफल रहे। जब सुबह इस क्षेत्र की तलाशी ली गई तो वहां से बरामद पाईप में से 11 पैकेट इकट्ठा और पांच पैक्ट अलग से पाईप में डाले हुए थे। इसी तरह एक पैक्ट अलग तौर पर कंटीली तार के पास से पड़ा हुआ मिला।
जांच करने पर इन पैक्टों में से हेरोइन बरामद हुई। जो करीब 17 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की ओर से इस वर्ष सीमा के पास आने वाली 232.121 किलोग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है।