फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF killed an intruder tried to infiltrate Punjab and Jammu-Kashmir border in Pathankot

Punjab: पठानकोट में भारतीय सीमा में घुस रहा था पाकिस्तानी, BSF ने चेतावनी दी; नहीं मानने पर किया ढेर

Wed, 26 Feb 2025 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 09:54 AM IST
सार

बीएसएफ के जवानों ने जब उक्त घुसपैठिए की तलाशी ली तो उसके कपड़ों में से 10-10 रुपये के दो पाकिस्तानी नोट और 100 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
BSF killed an intruder tried to infiltrate Punjab and Jammu-Kashmir border in Pathankot
पठानकोट में घुसपैठिया ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में भारतीय सीमा क्रास कर रहे एक घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया है। घटना बाॅर्डर पोस्ट ताशपतन के पिल्लर नंबर 10 और 12 के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बुधवार सुबह 6 बजे के करीब आते देखा। उक्त घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी दे वापिस जाने के लिए कहा। लेकिन, उक्त शख्स नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ता गया। जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को ढेर कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने जब उक्त घुसपैठिए की तलाशी ली तो उसके कपड़ों में से 10-10 रुपये के दो पाकिस्तानी नोट और 100 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घुसपैठिए की मौत की खबर बीएसएफ पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह को भी दी गई है। मौके पर पठानकोट पुलिस प्रशासन भी पहुंच चुका है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed