फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF has arrested six Pakistani intruders from border

अमृतसर में जिस बीओपी से छह पाकिस्तानियों ने की घुसपैठ, 71 के युद्ध से जुड़ा है उस पुल कंजरी का इतिहास

Sat, 09 Jan 2021 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
BSF has arrested six Pakistani intruders from border
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल फोटो

सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित भारतीय निगरान चौकी (बीओपी) पुल कंजरी से छह पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। अटारी सेक्टर की इस अति संवेदनशील बीओपी से एक साथ छह पाकिस्तानियों के घुसपैठ करने की यह पहली घटना है। 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच इस बीओपी पर घमासान युद्ध हुआ था।

विज्ञापन


गिरफ्तार पाकिस्तानियों में एक किशोर भी शामिल है। बाकी पांच की पहचान मोहम्मद आसिफ (25), मोहम्मद उमर फारुख (21), मोहम्मद आरिफ (22), राजा अब्बास (19) और शौकत (18) के रूप में हुई है। सभी खैबर पख्तूनवा के डेरा इस्माइल खान के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, उनसे तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। भारतीय सीमा में प्रवेश के पीछे उनकी क्या मंशा थी इसके बारे में सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। सभी खुद को रंग रोगन का काम करने वाले मजदूर बता रहे हैं और गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि ये लोग नशा तस्करी में संलिप्त हो सकते हैं। गिरफ्तार सभी लोग सीमा के आसपास स्थित गांवों में रहने वाले तस्करों के संपर्क में थे। इस घुसपैठ के बाद बीएसएफ ने पुल कंजरी व आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। 


1971 में पुल कंजरी पर भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ था युद्ध
भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में पुल कंजरी पर घमासान युद्ध हुआ था। भारतीय सेना ने इस अति महत्वपूर्ण चौकी पर कब्जा करने के लिए शहादत का जाम पिया था। शहीदों की याद में इस बीओपी के पास एक स्मारक भी बनाया गया है। पुल कंजरी का इतिहास महाराजा रणजीत सिंह की एक नर्तकी मोरां की प्रेम गाथा के साथ भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed