फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF gave information: The number of drone seizures on Punjab border doubled, crossed 200

बीएसएफ ने दी जानकारी: पंजाब सीमा पर ड्रोन जब्ती का आंकड़ा दोगुना, 200 के पार पहुंचा

Sun, 10 Nov 2024 12:53 PM IST
नवीन दलाल पीटीआई
पीटीआई Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल जब्त किए गए ड्रोन में से अधिकांश चीन निर्मित हैं और इनके माध्यम से तस्कर ड्रग्स, छोटे हथियार और गोला-बारूद भेजने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
BSF gave information: The number of drone seizures on Punjab border doubled, crossed 200
सांकेतिक - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों के तहत, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की जब्ती का आंकड़ा 200 तक पहुंचने की घोषणा की है। बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तान स्थित तस्कर ड्रोन का उपयोग करके मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी कर भारतीय युवाओं को नशे की लत में धकेलने और सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

बीएसएफ के एक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पंजाब सीमा पर चार और ड्रोन बरामद हुए हैं, जिससे इस साल कुल जब्त ड्रोन की संख्या 200 से अधिक हो गई है। 2023 में यह संख्या 107 थी, जो इस साल लगभग दोगुनी हो गई है। बीएसएफ के अनुसार, यह "महत्वपूर्ण मील का पत्थर" है, जो उनके उन्नत ड्रोन विरोधी रणनीतियों और तकनीकी उपायों की सफलता को दर्शाता है।

विज्ञापन

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल जब्त किए गए ड्रोन में से अधिकांश चीन निर्मित हैं और इनके माध्यम से तस्कर ड्रग्स, छोटे हथियार और गोला-बारूद भेजने का प्रयास कर रहे हैं। सबसे ज्यादा भेजी जाने वाली खेप ड्रग्स की है, जो विशेषकर पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिलों में देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने कहा कि ड्रोन विरोधी तकनीकों और जवानों द्वारा किए जा रहे सटीक अभियानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी पर बड़ी रोकथाम लगाई है। पहले ड्रग्स और हथियार जमीन के जरिए लाए जाते थे, लेकिन अब ये सभी खेप ड्रोन के जरिए भेजी जा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत बीएसएफ ने इसे सीमा पर उभरती चुनौतियों के खिलाफ बल की मजबूत सुरक्षा का प्रमाण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed