फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Brutal murder of youth in Punjab, Vicky had come to meet his girlfriend at night, case of Lulabai village

पंजाब में युवक की बेरहमी से हत्या: रात में प्रमिका से मिलने आया था विक्की, बठिंडा के गांव लुलबाई का मामला

Sun, 21 Jul 2024 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 21 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक रात के समय में प्रेमिका से मिलने उसके घर पर गया था। जहां महिला के परिजनों से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी

विज्ञापन
Brutal murder of youth in Punjab, Vicky had come to meet his girlfriend at night, case of Lulabai village
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में गांव लुलबाई में बीती देर रात प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की महिला के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विक्की के तौर पर हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना नंदगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव लुलबाई पीटसी विक्की नामक युवक के गांव की ही एक शादीशुदा महिला से पिछले समय से प्रेम सबंध थे। इस बारे में महिला के परिजनों को पता लग गया था। विक्की अक्सर ही अपनी प्रेमिका को मिलने उसके घर जाता रहता था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बीती रात जब विक्की अपनी प्रेमिका को मिलने उसके घर गया तो पहले से घात लगाकर बैठे प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना नंदगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।  पुलिस ने मौके पर से टूटे हुए डंडे भी बरामद किए है। आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed