{"_id":"80105374-e808-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"boy-found-in-facebook-girlfriend-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फेसबुक गर्लफ्रेंड' के दिलाए कमरे में मिला 10वीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फेसबुक गर्लफ्रेंड' के दिलाए कमरे में मिला 10वीं का छात्र
जालंधर/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 03:51 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में चार जून को बीएसएफ स्कूल से लापता हुए चौगिट्टी निवासी गोपाल दूबे पुलिस को दिल्ली में मिला है।
विज्ञापन
19 वर्षीय गोपाल दिल्ली अपनी फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड को मिलने गया था। रविवार रात पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से गोपाल को एक कमरे से बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक जिस कमरे से गोपाल को पकड़ा गया, वह कमरा उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे 2000 रुपये किराए पर दिलाया था।
गोपाल इससे पहले भी घर से भाग कर दिल्ली चला गया था। गोपाल का कहना है कि उसने घर वापस आ ही जाना था फिर उसके माता-पिता इतने बेचैन क्यों थे, पता नहीं।
एसीपी माडल टाउन मनप्रीत सिंह के मुताबिक जांच में पता चला है कि गोपाल को उसकी गर्लफ्रेंड ने ही दिल्ली बुलाया था और वही उसका खर्च उठा रही थी।
गोपाल दूबे बीएसएफ स्कूल में दसवीं का छात्र है और वह 4 जून को स्कूल से दिल्ली के लिए निकल गया था। पुलिस के मुताबिक जालंधर से गोपाल मोहाली गया।
वहां से उसने जाली आईडी पर एक सिम लिया। मगर, पुलिस ने मोबाइल के आईएमआई नंबर से मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। इससे पुलिस को पता चला कि गोपाल दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस रविवार देर रात गोपाल को वहां से पकड़ जालंधर ले आई है। एसीपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन