फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP Tiranga yatra canceled in Ludhiana

पंजाब : लुधियाना में भाजपा की तिरंगा यात्रा का विरोध, तनाव बढ़ता देख रद्द की गई यात्रा

Sat, 30 Jan 2021 06:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Jan 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
BJP Tiranga yatra canceled in Ludhiana
लुधियाना में भाजपा की तिरंगा यात्रा का विरोध करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे भाजपाई और किसान समर्थक शनिवार की शाम आमने-सामने हो गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक बार माहौल इतना गरमा गया कि लगा, किसी भी समय दोनों पक्ष भिड़ सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया। बाद में भाजपा नेताओं ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया। डीसीपी अश्वनी कपूर और एडीसीपी प्रज्ञा जैन खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे थे।

विज्ञापन


लुधियाना में भाजपा युवा मोर्चा प्रधान कुशाग्र कश्यप ने शनिवार शाम लुधियाना में तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया था। यात्रा शाम 4.30 बजे निगम जोन ए दफ्तर के बाहर से शुरू होकर मीना बाजार, गिरजाघर चौक, साबुन बाजार, केसर गंज मंडी चौक, रेखी सीनेमा से होते हुए घंटा घर चौक से माता रानी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर खत्म होनी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




जैसे किसान आंदोलन समर्थकों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने विरोध की रणनीति तैयार कर ली। दोपहर बाद अकालगढ़ मार्केट प्रधान मनप्रीत बंटी, यूथ अकाली नेता संजीव चौधरी की अगुवाई में किसान समर्थक एकत्र होना शुरू हो गए। 


दूसरी तरफ भाजपा नेता भी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। कुछ किसान समर्थक पहले से ही एक होटल के अंदर छुपकर बैठ गए थे। जैसे तिरंगा यात्रा शुरू हुई, किसान समर्थक बाहर निकल आए। घंटा घर चौक के ऊपर से गुजरते एलिवेटेड रोड पर भी कुछ किसान समर्थक पहले से जमा हो चुके थे, जिन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को तनावपूर्ण होता देख भाजपा ने तिरंगा यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया। 

भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया कि प्रदेश हाईकमान की तरफ से उन्हें तिरंगा यात्रा निकालने का प्रोग्राम मिला था। शनिवार शाम 4.30 बजे यात्रा निकालने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। शाम चार बजे प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का फोन उन्हें आया और यात्रा को स्थगित करने का निर्देश दिए। इसलिए उन्होंने मौके पर तिरंगा यात्रा को स्थगित कर दिया है। जैसे आगे हाईकमान दोबारा प्रोग्राम देगा, वह जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed