फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP targets vigilance raid at Ranjit Singh Gill's house in Punjab, Anil Sareen held a press conference

Punjab: रंजीत गिल के घर विजिलेंस छापे पर भाजपा ने साधा निशाना, अनिल सरीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दी प्रतिक्रिया

Sat, 02 Aug 2025 02:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Aug 2025 02:03 PM IST
सार

अनिल सरीन ने कहा कि रंजीत सिंह गिल ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल को छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी का निमंत्रण ठुकराकर शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

विज्ञापन
BJP targets vigilance raid at Ranjit Singh Gill's house in Punjab, Anil Sareen held a press conference
पंजाब में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा में हाल ही में शामिल हुए रंजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने मोगा में एक प्रेस वार्ता कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उनके साथ प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विनीत जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चीमा एवं मोगा जिलाध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


अनिल सरीन ने कहा कि रंजीत सिंह गिल ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल को छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी का निमंत्रण ठुकराकर शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के सिद्धांतों की सराहना करते हुए स्पष्ट कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और कानून व्यवस्था को सुधार सकती है।
विज्ञापन




उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में शामिल न होने की कीमत रंजीत सिंह गिल को आज विजिलेंस की छापेमारी के रूप में चुकानी पड़ी है। यदि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाते, तो शायद यह कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित कदम है। प्रेस वार्ता में पंजाब की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में रोजाना कहीं न कहीं गैंगस्टरवाद, फिरौती मांगना, गोलीबारी और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन भयभीत है। आम आदमी पार्टी इस पर पूरी तरह विफल रही है। अनिल सरीन ने कहा कि दिल्ली से आयातित अधिकारी आज पंजाब सरकार चला रहे हैं, जिससे पंजाब के मंत्री और विधायक खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली से आए लोगों को ही मुख्यमंत्री का दफ्तर संभालने का काम सौंपा गया है, जिससे यह साफ होता है कि पार्टी नेतृत्व को पंजाब के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान आम आदमी पार्टी की इन तानाशाही प्रवृत्तियों को लेकर जल्द ही सख्त फैसला ले सकती है। साथ ही उन्होंने एलान किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले मैदान में उतरेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed