फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Birth anniversary of Bhagat Singh

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जाएंगे खटकड़ कलां, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 28 Sep 2025 10:33 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:33 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां (नवांशहर) में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Birth anniversary of Bhagat Singh
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां (नवांशहर) में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मान इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके बलिदान को याद करेंगे। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
विज्ञापन


भगत सिंह की जयंती पर पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। आजादी के बाद उनका पैतृक गांव खटकड़ कलां, नवांशहर पंजाब, में है, जहां उनकी याद में स्मारक और संग्रहालय स्थापित है। बता दें कि भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। उस समय उनकी उम्र 23 वर्ष, 5 माह और 23 दिन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed