{"_id":"67d6794c38d068b891050f4d","slug":"big-police-action-against-amritpal-s-associates-national-security-act-removed-will-be-brought-to-punjab-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतपाल के साथियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटाकर लाए जाएंगे पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतपाल के साथियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटाकर लाए जाएंगे पंजाब
Sun, 16 Mar 2025 12:40 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:40 PM IST
सार
अमृतपाल सिंह पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है और उसके संगठन से जुड़े लोगों पर पंजाब सरकार और पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस अजनाला थाना हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के उन साथियों पर पुलिस का शिकंजा कसने वाला है, जिन्हें पिछले साल कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, कल से सभी बंदियों को असम से पंजाब लाया जाएगा और उन पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पंजाब में ही पूरी की जाएगी। अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में 200-250 हथियारबंद समर्थकों ने अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। उनका उद्देश्य अपने एक साथी को पुलिस हिरासत से छुड़ाना था। इस हमले के बाद, पुलिस ने अमृतपाल और उसके कई साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन