{"_id":"5437620619093ff901c643054c094172","slug":"punjab-bathinda-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानी तो 28 को नहीं चलेंगी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानी तो 28 को नहीं चलेंगी बसें
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन आजाद संबंधित लोक लहर दूसरी आजादी के लिए की ओर से वीरवार को बठिंडा डिपो में मीटिंग की गई।
इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि यदि उनकी मांगें न मानी गई तो 28 जुलाई को पूरे पंजाब में बस सेवा बंदकर हड़ताल की जाएगी। बैठक में डिपो प्रधान हरबंस सिंह भोला ने बताया कि जीएम भट्टी कच्चे कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके चोरी के इल्जाम लगाकर नौकरियों से वर्करों को निकाल दिया है।
आजाद यूनियन के नेताओं ने चंडीगढ़ डिपो के जीएम और हेड ऑफिस की मैनेजमेंट से मीटिंग की लेकिन पीआरटीसी की मैनेजमेंट लगातार टाल—मटोल की नीति अपना रही है। 18 जुलाई से जीएम हरबंस सिंह भट्टी के अडियल होने के कारण चंडीगढ़ के डिपो बंद पड़े हैं।
आजाद यूनियन के नेताओं और वर्करों की ओर से जीएम हरबंस भट्टी की बदली करने के लिए, डिपो फरीदकोट के कर्मचारी बहाल करवाने के लिए, डिपो लुधियाना में धक्केशाही बंद करवाने के लिए और पक्के व कच्चे कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर न देने के विरोध में 28 जुलाई को पंजाब में बस सेवा बंद करके हड़ताल की जाएगी। यदि उनकी मांगें पीआरटीसी की मैनेजमेंट और पंजाब सरकार ने न मानीं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर मक्खन मान, गुरदीप तामकोटी, गुरविंदर प्रचंडा, रछपाल और हरप्रीत सिंह देओण उपस्थित थे।