{"_id":"66baf1ab8a05d2d098087db6","slug":"bathinda-primary-school-only-two-student-come-to-study-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों के सहारे सरकारी स्कूल: बठिंडा के प्राइमरी स्कूल में लाइब्रेरी और प्रोजेक्टर पर बच्चे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्रों के सहारे सरकारी स्कूल: बठिंडा के प्राइमरी स्कूल में लाइब्रेरी और प्रोजेक्टर पर बच्चे नहीं
Tue, 13 Aug 2024 11:10 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:10 AM IST
सार
बठिंडा के गांव कोठे बोधे सिंह का प्राइमरी स्कूल दो बच्चों के सहारे चल रहा है। इस स्कूल में सभी तरह की सुख सुविधाएं हैं, लेकिन कुल दो बच्चे ही पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
बठिंडा के गांव कोठे बोध सिंह का सरकारी प्राइमरी स्कूल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में सरकारी स्कूल को बच्चों की दरकार है। बठिंडा के गांव कोठे बोध सिंह में एकमात्र सरकारी प्राइमरी स्कूल है, लेकिन इस स्कूल में बच्चों की गिनती न के बराबर है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में सभी तरह की सुख सुविधाएं सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जा रही हैं। बावजूद स्कूल में पढ़ने के लिए पूरे गांव से 2 ही बच्चे आते हैं। वहीं बीते वर्ष स्कूल में सिर्फ और सिर्फ एक ही बच्चा पढ़ता था, वो भी अब पासआउट होकर दूसरे स्कूल में चला गया है।
स्कूल शिक्षिका सर्बजीत कौर ने बताया कि वह बीते दो वर्ष से सरकारी प्राइमरी स्कूल कोठे बोध सिंह में सेवारत है। सर्बजीत कौर का कहना है कि गांव के अधिकतर बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं। क्योंकि उनके परिवार वालों ने सरकारी स्कूल में उनका दाखिला ही नहीं करवाया। वहीं, अभी स्कूल में कुल दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों का इसी साल ही प्री प्राइमरी में दाखिला हुआ है और दोनों बच्चे नर्सरी कक्षा में पढ़ते हैं।

#WATCH | Bathinda, Punjab: Government Teacher Sarabjit Kaur says, "...Firstly, the population is less and secondly, all the children are studying in private schools. At present only 2 children are studying in the nursery pre-primary class...This school is equipped with all the… pic.twitter.com/p7EuFWOKoL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2024