{"_id":"b2bd116e-643b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"bathinda-gangrape-story-turns-out-to-be-a-hoax","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा गैंगरेपः पुलिस ने मनगढ़ंत बताया पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा गैंगरेपः पुलिस ने मनगढ़ंत बताया पूरा मामला
बठिंडा/ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के बाद कार से धकेली गई लड़की की कहानी को बठिंडा पुलिस ने झूठा बताया है। पुलिस के अनुसार प्रेमी की पत्नी, उसके भाई तथा परिजनों को फंसाने के लिए यह साजिश रची गई। पुलिस ने लड़की, उसके प्रेमी और चार साथियों पर पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया है और इस संबंध में पहले दर्ज किए गए गैंगरेप के मामले को रद कर दिया है।
विज्ञापन
बठिंडा जोन के आईजी निर्मल सिंह ढिल्लों ने बताया कि लड़की बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। इसी अस्पताल में फार्मासिस्ट अबोहर निवासी सुनील के साथ उसके प्रेम संबंध थे। सुनील शादीशुदा था और जब उसकी पत्नी को इन प्रेम संबंधों का पता चला तो उसने इसका विरोध शुरू किया। इस पर पत्नी को इंजेक्शन लगाकर एचआईवी पॉजिटिव कर दिया गया।
विज्ञापन
सुनील की पत्नी ने इसे लेकर पति, इस नर्स लड़की और उसकी मां के खिलाफ फाजिल्का के थाना खुइयां सरवर में उसे मारने के लिए एचआईवी पाजिटिव इंजेक्शन लगाने का मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल 21 अगस्त को ही नर्स और उसकी मां को जमानत मिली थी, जबकि सुनील अभी जेल में है।
विज्ञापन
8 जनवरी को रची साजिश
डीआईजी के अनुसार नर्स ने 8 जनवरी को फाजिल्का कोर्ट में पेशी के दौरान सुनील और उसके दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची थी कि सुनील की पत्नी और उसके रिश्तेदारों को फंसाया जाए। रोहतास नामक जो युवक लड़की को अस्पताल लेकर आया, वह भी सुनील का दोस्त है। इनका तीसरा साथी रमेश भी फाजिल्का जेल में रह चुका है।
साजिशन 16 जनवरी को दोनों ने नर्स को मोगा से डबवाली बुलाया और दो दिन गांव पन्नीवाला में अपने परिजनों के पास रखा। इस दौरान रोहतास कुमार से शारीरिक संबंध बनाए ताकि सुशील की पत्नी और उसके परिजनों को रेप केस में फंसाया जा सके।
अब पुलिस ने सुनील, नर्स, रोहतास और रमेश के खिलाफ धारा 182, 420, 195 व 211 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रोहतास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रमेश कुमार अभी फरार है।
क्या था मामला
रविवार शाम को बठिंडा के पास डववाली रोड पर एक युवती को कार से फैंका गया था। एक युवक ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पीड़िता ने होश में आने पर बताया कि उसे दो दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड से अगवा किया गया था। अगवा करने वालों में एक महिला भी थी। अगवा करने के बाद उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया, जब उसे होश आया तो चार लोग उसकी अश्लील फिल्म बना रहे थे। उसके बाद उसे फिर बेहोश कर दिया गया और बाद में कार से धकेल दिया गया।